चोरी के शक में युवक को बनाया बंधक, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Gopalganj News : मांझा के नई बाजार में युवक को बांधकर पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपितों को हिरासत में लिया

गोपालगंज से मनीष राज की रिपोर्ट
Gopalganj News : मांझा थाना क्षेत्र के नई बाजार में मोबाइल चोरी के आरोप में एक युवक को बांधकर पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार, नई बाजार में कुछ लोगों ने एक युवक पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाते हुए उसे पकड़ लिया. आरोप है कि लोगों ने युवक को बांधकर बेरहमी से पिटाई की. इस दौरान किसी ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया.

नई बाजार मारपीट कांड में पुलिस सक्रिय, आरोपित हिरासत में

वीडियो वायरल होते ही मांझा थाना पुलिस हरकत में आई. थानाध्यक्ष निरंजन कुमार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वीडियो में दिख रहे आरोपितों की पहचान कर उन्हें हिरासत में ले लिया. पुलिस सभी संदिग्धों से पूछताछ कर रही है और घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है.थानाध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है. दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने यह भी बताया कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच के साथ-साथ पीड़ित युवक की स्थिति और पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है. पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें और खुद कानून हाथ में लेने से बचें.

Also Read : जेपीयू नामांकन: छपरा, सीवान और गोपालगंज से उमड़े आवेदन, 40 हजार पार पहुंचने की संभावना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >