ससुराल गए दामाद की अचानक तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में मौत, जांच की मांग

Gopalganj News : गोपालगंज: अस्पताल में मृत मिला युवक, थानाध्यक्ष के बयान से उठे सवाल, परिजनों में कोहराम

गोपालगंज से मनीष राज की रिपोर्ट
Gopalganj News : गोपालगंज में एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के मैनपुर गांव निवासी शिव बालक साह के पुत्र 38 वर्षीय राजू साह के रूप में हुई है, मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे. परिजनों के अनुसार, राजू साह दो दिन पहले अपने ससुराल गए थे इसी दौरान अचानक परिजनों को सूचना मिली कि उनकी तबीयत खराब हो गई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पुलिस के बयान से उलझा मामला

सूचना मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंचे, लेकिन वहां पहुंचने पर राजू साह को मृत पाया गया. हालांकि, इस मामले में कुचायकोट थानाध्यक्ष दर्पण सुनने ने स्पष्ट किया है कि उनके थाना क्षेत्र से इस प्रकार की कोई सूचना नहीं दी गई है और न ही उनके इलाके में ऐसी कोई घटना की पुष्टि हुई है. इससे मामला और भी संदिग्ध बन गया है. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Also Read : बिहार-झारखंड सीमा पर खनिज परिवहन नियम सख्त, ट्रांजिट पास जरूरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >