Gopalganj News : थावे डायट में शिक्षक प्रशिक्षुओं के लिए खाना बनानेवाली रसोइया ने की खुदकुशी, मौत से पहले मोबाइल पर वीडियो किया रिकॉर्ड

Gopalganj News : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) थावे में गुरुवार की सुबह मेस में खाना बनानेवाली रसोइया ने सुसाइड कर ली. कमरे में दुपट्टा को फंदा बनाकर पंखे से लटक गयी थी.

थावे. जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) थावे में गुरुवार की सुबह मेस में खाना बनानेवाली रसोइया ने सुसाइड कर ली. कमरे में दुपट्टा को फंदा बनाकर पंखे से लटक गयी थी. मृत रसाेइसा का नाम राधिका कुमारी है, जो उचकागांव थाना क्षेत्र के वृंदावन मौजे गांव निवासी स्व. अमरजीत राम की 18 वर्षीय पुत्री थी. घटना की सूचना पाकर थावे थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, जहां कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला.

फोरेंसिक टीम ने की जांच

फोरेंसिक टीम के पहुंचने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर जांच की. फोरेंसिक जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं, कमरे से पंखा के पास दुपट्टा का बना फंदा और मृतका का मोबाइल बरामद किया गया है. बताया जाता है कि डायट थावे में शिक्षकों का आवासीय प्रशिक्षण चल रहा है. यहा खाना बनाने के लिए राधिका कुमारी समेत अन्य युवतियों को रसोइया के तौर पर काम करने के लिए रखा गया था. जिस कमरे में खाना बन रहा था, उसके बगल में राधिका रहती थी. उसके साथ अन्य लड़कियां भी थीं, जो रोज की तरह गुरुवार की सुबह उठकर किचेन में चली गयीं, लेकिन राधिका ने थोड़ी देर में उठने की बात कहकर सभी को भेज दिया. थोड़ी देर बाद जब राधिका को खाने के लिए बुलाने तीन साथी कमरे तक पहुंची, तो दरवाजा अंदर से बंद मिला. काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद जब आवाज नहीं आयी, तो अनहोनी की आशंका हुई और वेंटिलेटर से झांककर देखा, तो पंखा से शव लटका हुआ था.

खुद रिकॉर्ड किया वीडियो

राधिका कुमारी ने सुसाइड करने से पहले अपने मोबाइल में अपना वीडियो बनाया है. उसके बाद सुसाइड कर ली है. सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम पहुंची. फोरेंसिक टीम जांच-पड़ताल करते हुए दुपट्टे का टुकड़ा और कपड़े एकत्रित कर ले गयी. पुलिस हर बिंदु पर जांच-पड़ताल कर रही है. समाचार लिखे जाने तक परिजनों के द्वारा थाने में आवेदन नहीं दिया गया था.

छुट्टी जल्दी नहीं मिलती थी

युवती की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. रो-रोकर परिजनों का बुरा हाल था. परिजनों ने कहा कि जल्दी छुट्टी नहीं मिलती थी. मौत की सूचना परिजनों को फोन से दी गयी. थावे थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया. मृतका तीन बहन और दो भाई है. मौके पर अपर थानाध्यक्ष सत्यम प्रताप, जितेंद्र कुमार, अवधेश कुमार, शशि सपना सहित डायल-112 पुलिस की टीम मौजूद रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >