सुखदेवपट्टी में शव पहुंचते ही आरोपितों के दरवाजे पर रख किया बवाल, तनाव

गोपालपुर थाने के सुखदेव पट्टी में रामू बैठा का शव पहुंचने के साथ ही तनाव उत्पन्न हो गया. मृतक के शव को आरोपितों के दरवाजे पर रख कर बवाल करने लगे.

कुचायकोट. गोपालपुर थाना के सुखदेव पट्टी में रामू बैठा का शव पहुंचने के साथ ही तनाव उत्पन्न हो गया. मृतक के शव को आरोपितों के दरवाजे पर रख कर बवाल करने लगे. घटना की सूचना मिलने के साथ ही गोपालपुर पुलिस मौके पर पहुंच गयी. पुलिस के काफी समझाने के बाद शव को लेकर अंतिम संस्कार कराया गया. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में बताया है. हत्या में शामिल आरोपितों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. ध्यान रहे कि 23 अप्रैल को गोपालपुर थाना क्षेत्र के सुखदेव पट्टी गांव में मामूली विवाद के दौरान घटना हुई. रात लगभग 9 बजे रामू बैठा 30 वर्ष काम से घर लौटा था. और उनकी मां तेतरी देवी व पिता सनेजर बैठा दरवाजे पर खटिया बिछाकर बैठे थे. इसी दौरान गांव के ही अशोक बैठा, विनोद बैठा, छोटेलाल बैठा, सनेजर बैठा सहित कुल नौ लोगों ने गाली-गलौज शुरू की और वहां रखी खटिया फेंक दी. उसकी पत्नी मनीषा देवी ने विरोध किया, तो आरोपितों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी. बीच-बचाव करने आये उनके मां- पिता और रामू बैठा को भी आरोपितों ने लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा. उनकी पत्नी मनीषा, जो स्वयं गर्भवती हैं, ने बताया कि जब उनके पति उन्हें बचाने आये, तो हमलावरों ने रामू के पेट पर गंभीर चोटें पहुंचायीं. मारपीट के बाद रामू बैठा की तबीयत बिगड़ गयी. उन्हें पहले तमकुहीराज अस्पताल, फिर पडरौना और अंततः गोरखपुर रेफर किया गया. गंभीर स्थिति के कारण इलाज के दौरान 25 अप्रैल को रामू बैठा का निधन हो गया. उसके बाद गांव में तनाव का माहौल बना रहा. परिजनों में चीत्कार मचा हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Gurudutt nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >