Gopalganj News : उत्पाद स्पेशल कोर्ट ने साक्ष्य के लिए पुलिस व अन्य अधिकारियों को जारी किया नोटिस

Gopalganj News : गोपालगंज. कुचायकोट थाने में जब्त शराब को माफियाओं के हाथों बेचे जाने के हाइ प्रोफाइल केस का ट्रायल छह वर्षों के बाद एडीजे चार शैलेंद्र कुमार शर्मा की उत्पाद स्पेशल कोर्ट में शुरू हो गया है.

गोपालगंज. कुचायकोट थाने में जब्त शराब को माफियाओं के हाथों बेचे जाने के हाइ प्रोफाइल केस का ट्रायल छह वर्षों के बाद एडीजे चार शैलेंद्र कुमार शर्मा की उत्पाद स्पेशल कोर्ट में शुरू हो गया है.

13 मई को इस कांड में पुलिस अधिकारी प्रशांत कुमार राय की होगी गवाही

70 लाख से अधिक की शराब को बेचे जाने के मामले में कोर्ट ने जहां कांड के मुख्य अभियुक्त थानेदार रहे रितेश सिंह को फरार घोषित करते हुए केस का ट्रायल शुरू किया, वहीं कांड के आइओ तत्कालीन डीएसपी मुख्यालय संतोष कुमार, इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार राय, विपिन लाल राम, बीडीओ अनंत कुमार, कुचायकोट में बीसीओ रहे आनंद कौशल, एएसचओ कुचायकोट अनिल कुमार सिंह को साक्ष्य के लिए नोटिस जारी किया गया है. अब 13 मई को इस कांड में पुलिस अधिकारी प्रशांत कुमार राय की गवाही होनी है. कांड का ट्रायल शुरू होने से कांड में लिप्त पुलिस अफसरों से लेकर शराब माफियाओं की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं. इस चर्चित कांड पर जिले भर के लोगों की नजरें टिकी हुई हैं.

फरार घोषित थानेदार को भी मिलेगी सजा

शराब कांड के मुख्य आरोपित तत्कालीन थानेदार रितेश सिंह को कोर्ट फरार घोषित कर चुका है. पुलिस स्थायी वारंट के बाद भी पिछले छह वर्षों में अरेस्ट नहीं कर सकी. अब ट्रायल पूर्व थानेदार रितेश सिंह पर भी शुरू हो गया है. स्पेशल लोक अभियोजक रवि भूषण श्रीवास्तव ने बताया कि उत्पात अधिनियम बीएनएसएस 356 के तहत रितेश सिंह को भी कोर्ट से सजा मिलेगी. सजा मिलने के साथ ही उन पर लाल वारंट जारी कर दिया जायेगा. जब वे अरेस्ट होंगे, उनको उतने दिनों की सजा भुगतनी होगी.

कुचायकोट थाने में बेची गयी थी जब्त शराब

कुचायकोट थाने में पांच दिन पूर्व जब्त कर रखी गयी शराब को डीसीएम से उतारकर एक पिकअप वैन पर लोड किया जा रहा था. आधी रात को शराब लोड करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. इसके बाद पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय के निर्देश पर मालखाने में जब्त कर रखी गयी शराब की जांच शुरू की गयी. जांच के दौरान कुचायकोट थाने के सब इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह, एएसआइ अशोक यादव, चौकीदार मुन्ना सिंह व पुलिस जीप के प्राइवेट ड्राइवर अमित कुमार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया. जब शराब बेचने का साक्ष्य जांच टीम को मिला, तभी उनको अरेस्ट कर लिया गया था. इस कांड में सदर एसडीपीओ नरेश पासवान की तहरीर पर कुचायकोट थाना कांड सं. 228/2019 दर्ज कराया गया था.

थाने में जब्त शराब कांड के ये हैं नामजद

सदर एसडीपीओ रहे नरेश पासवान की तहरीर पर कुचायकोट थाने में दर्ज कांड में थानेदार रहे व पटना के रहने वाले रितेश कुमार सिंह, सब इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह, एएसआइ अशोक यादव, चौकीदार मुन्ना सिंह व पुलिस जीप के प्राइवेट ड्राइवर अमित कुमार के अलावा शराब माफिया उचकागांव थाना क्षेत्र के शामपुर गांव के बबलू सिंह, कैथवलिया गांव के सोनू सिंह, विशंभरपुर थाना क्षेत्र के आशीष सिंह को नामजद अभियुक्त बनाया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GURUDUTT NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >