Gopalganj News : मीरगंज में रंजिश में दरवाजे पर सो रहे युवक के सिर में मारी गोली, हालत नाजुक, पटना रेफर

उचकागांव. जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश और जमीन के विवाद ने शनिवार- रविवार की रात खूनी रूप ले लिया. जिगना जगरनाथ गांव के तोताराम टोला में घर के बाहर सो रहे युवक को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी.

उचकागांव. जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश और जमीन के विवाद ने शनिवार- रविवार की रात खूनी रूप ले लिया. जिगना जगरनाथ गांव के तोताराम टोला में घर के बाहर सो रहे युवक को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी. गोली सिर में लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गयी है. घायल युवक जंग बहादुर यादव के 35 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार बताये गये हैं. गांव में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मदन कुमार यादव, हरिनंद यादव और हरिकेश यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. उधर, घटना के बाद आनन-फानन में परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. वहीं हालत गंभीर होने के कारण इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए युवक को पटना मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, फिलहाल उनकी हालत नाजुक बनी हुई है.

पहले से प्लानिंग हत्या की नीयत से मारी गोली

घटना को प्लानिंग के तहत अंजाम दिया गया. हत्या की नीयत से गोली मारने की बात सामने आयी है. संतोष कुमार शनिवार की रात अपने घर के दरवाजे पर सो रहे थे. आधी रात के करीब गांव में सन्नाटा पसरा था, तभी हमलावर पहुंचे और उन पर फायरिंग कर दी. गोली लगते ही संतोष लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े. गोली की आवाज सुनकर परिजन घर से बाहर दौड़े, तो देखा कि संतोष खून से लथपथ पड़े हैं, जबकि हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो चुके थे. घायल के बड़े भाई राम किशोर यादव ने आरोप लगाया कि पट्टीदारों से लंबे समय से जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है. इसी रंजिश में मदन कुमार यादव, हरिनंद यादव और हरिकेश यादव ने घटना को अंजाम दिया है.

एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल की जांच की

मीरगंज थानाध्यक्ष दुर्गानंद मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. पुलिस कप्तान विनय कुमार तिवारी के निर्देश पर हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता तथा एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाये. पुलिस ने पूछताछ के लिए तीन लोगों को हिरासत में लिया है. मामले की हर पहलू से जांच जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Gurudutt nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >