गोपालगंज: कटेया नगर पंचायत में तीनों सदस्य पदों पर निर्विरोध चुनाव

Gopalganj News : उप निर्वाची पदाधिकारी समेत कई अधिकारी रहे मौजूद, शांतिपूर्ण ढंग से पूरा हुआ चुनाव

Gopalganj News (अवधेश कुमार राजन) : कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में डीएम सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगर निकाय) पवन कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में नगर पंचायत कटेया की सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों का चुनाव कराया गया. निर्वाचित वार्ड पार्षदों को निर्वाचन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई. सदस्य संख्या-1 के लिए वार्ड संख्या-05 की कंचन कुमारी गुप्ता, सदस्य संख्या-2 के लिए वार्ड संख्या-10 की किरण देवी तथा सदस्य संख्या-3 के लिए वार्ड संख्या-04 की रेनू देवी को निर्विरोध चुना गया. उनके विरूद्ध दूसरा कोई नामांकन नहीं किया. जिससे तीनों पदों पर निर्विरोध चुना गया. निर्वाचन उपरांत निर्वाचित सदस्यों को निर्वाचन प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया तथा बिहार नगरपालिका अधिनियम, 2007 की धारा-24 के अंतर्गत गोपनीयता की शपथ दिलाई गई. निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो गया. इससे पहले चुनाव की प्रक्रिया के तहत सशक्त स्थायी समिति के तीन सदस्य पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए गए.

वीडियोग्राफी के बीच निर्विरोध चुने गए सदस्य

नामांकन पत्रों की जांच के दौरान सभी नामांकन वैध पाए गये. प्रत्येक पद के लिए केवल एक-एक अभ्यर्थी द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किए जाने के कारण तीनों अभ्यर्थियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया. चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए संपूर्ण कार्यवाही की वीडियोग्राफी भी कराई गई. चुनाव के दौरान उप निर्वाची पदाधिकारी डॉ शशि प्रकाश राय, जिला पंचायती राज पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार, एसडीसी अजय कुमार आदि शामिल थे.

Also Read : सीवान में बंद घर से लाखों की चोरी मामले में हिरासत में दो संदिग्ध, पुलिस कर रही पूछताछ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >