गोपालगंज. व्यवहार न्यायालय परिसर में आठ मार्च को आयोजित होनेवाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अनूप कुमार उपाध्याय ने बैठक की. एलडीएम जितेंद्र कुमार जमुआर व जिले के विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक शामिल थे.
अधिकाधिक वादों को चिह्नित करने का दिया निर्देश
बैठक में उपस्थित सभी शाखा प्रबंधकों को राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए अधिकाधिक वादों को चिह्नित करने एवं चिह्नित वादों में थाना का नाम अंकित करते हुए दो प्रति में नोटिस तैयार कर जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय को अतिशीघ्र भेजने का निर्देशित किया गया. नोटिसों का ससमय थानों के माध्यम से तामिला कराया जा सके. नेशनल लोक अदालत का अधिकाधिक प्रचा- प्रसार के लिए अपनी-अपनी बैंक शाखाओं में नेशनल लोक अदालत का बैनर लगाएं.
कई बैंकों के प्रबंधक बैठक में हुए शामिल
बैठक में सेंट्रल बैंक, एस.बी.आइ. मुख्य शाखा एवं एडीबी, बैंक ऑफ बड़ौदा, उत्तर बिहार क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन ओवरसीज बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, इंडियन बैंक, यूको बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र आदि विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक उपस्थित हुए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
