कटेया में शराब तस्करों को छुड़ाने के लिए पुलिस पर हमला, दो हुए फरार

कटेया थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम पर हमला कर ग्रामीणों ने दो गिरफ्तार तस्करों को छुड़ा लिया.

कटेया. कटेया थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम पर हमला कर ग्रामीणों ने दो गिरफ्तार तस्करों को छुड़ा लिया. पुलिस अब उनके तलाश में छापेमारी कर रही है. पुलिस एक्शन मोड में है. पुलिस ने दो नामजद व 20 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ कांड दर्ज कराया है. उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. पुलिस को कोइसा नहर पुल के पास अवैध शराब बिक्री की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने छापेमारी की, जहां से कोइसा खुर्द निवासी रमाकांत को 1.8 लीटर और गोविंद शाह को नौ लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी के दौरान दोनों आरोपितों ने अपराधी बता कर शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसके बाद 25-30 लोग लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंच गये. भीड़ ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की और जब्ती सूची को भी फाड़ दिया. अफरा-तफरी और अंधेरे का फायदा उठाकर दोनों आरोपित मौके से फरार हो गये. पुलिस ने रमाकांत, गोविंद शाह समेत 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है. शराब के कारोबारियों के बड़े नेटवर्क का पता पुलिस को चला है. यूपी से हर दिन शराब की तस्करी करने वाले गैंग के सदस्य हैं. फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. घटना को लेकर हथुआ के एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि घटना को गंभीरता से लेकर कानूनी कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Gurudutt nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >