शारीरिक शिक्षकों को जल्द मिल सकती है बड़ी सौगात, शिक्षा मंत्री ने दिए सकारात्मक संकेत

Gopalganj News: शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों के सम्मान समारोह में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने उनकी मांगों पर सरकार द्वारा गंभीरता से विचार किए जाने की बात कही. उन्होंने जल्द सकारात्मक पहल का भरोसा भी दिलाया.

Gopalganj News (संजय कुमार अभय की रिपोर्ट): बिहार के शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों द्वारा शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के सम्मान में भव्य स्वागत-सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में राज्य के सभी जिलों से संघ के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक शामिल हुए. समारोह के दौरान शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री का सम्मान कर उनका आभार जताया.

अनुदेशकों की भूमिका की शिक्षा मंत्री ने की सराहना

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक विद्यालयों में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में उनकी उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए उनके योगदान की सराहना की. साथ ही अनुदेशकों के प्रति अपना स्नेह और समर्थन भी व्यक्त किया.

मानदेय बढ़ोतरी को बताया संघर्ष का परिणाम

कार्यक्रम में बताया गया कि शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों की बहाली वर्ष 2022 में हुई थी. उस समय उनका मानदेय 8 हजार रुपये निर्धारित था. संघ के निरंतर प्रयास और संघर्ष के परिणामस्वरूप वर्ष 2025 में मानदेय बढ़ाकर 16 हजार रुपये कर दिया गया. शिक्षा मंत्री ने इस उपलब्धि के लिए सभी अनुदेशकों एवं संघ पदाधिकारियों को बधाई दी.

शेष मांगों पर सरकार कर रही विचार

शिक्षा मंत्री ने आश्वासन दिया कि शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों की शेष समस्याओं और मांगों पर भी सरकार गंभीरतापूर्वक विचार कर रही है तथा जल्द ही सकारात्मक पहल की जाएगी.

कार्यक्रम में जिले की ओर से जिला अध्यक्ष चिंटू कश्यप, कोषाध्यक्ष अंकित कुमार राय, उपाध्यक्ष शैलेश उपाध्याय, अमन चौबे, आलोक पांडेय, कमलेश यादव, पंकज मिश्रा, हेमंत मिश्रा, अजय मद्धेशिया, एमडी. यादव सहित अनेक शिक्षक एवं संघ के सदस्य उपस्थित रहे.

Also Read: गोपालगंज: उचकागांव में जलजमाव के कारण टूटकर जर्जर हुई अंडरपास की पीसीसी सड़क, हादसों को दे रहा न्योता

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikas Jha

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >