Gopalganj News : श्रम विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन बाल श्रमिक मुक्त कराए गए

Gopalganj News : श्रम अधीक्षक ने नियोजकों पर प्राथमिकी दर्ज करने का दिया निर्देश

Gopalganj News (विकास दुबे ) : बाल श्रमिकों के खिलाफ श्रम विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया. श्रम विभाग की टीम ने मुखबीरों से मिले सूचना पर पंचदेवरी के जमुनहां बाजार में हैप्पी स्वीट्स एंड चाट कॉर्नर पर छापेमारी कर 01 बाल श्रमिक, कोन्हवां मोड पर पूजा स्वीट्स से एक बाल श्रमिक,मांझा नहर के पास से अपना मिठान भंडार 01 बाल श्रमिक को मुक्त कराया गया. छापेमारी दल में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी (पंचदेवरी, कटेया, फुलवरिया, सदर, थावे, बरौली, मांझा, कुचायकोट, सिधवलिया), कटेया थाना एवं गोपालगंज पुलिस लाइन के पुलिस अधिकारी और पुलिस बल शामिल थे.

श्रम विभाग ने प्रत्येक बाल श्रमिक को ₹3,000 की सहायता दी

श्रम अधीक्षक सुबोध कुमार ने बताया कि विमुक्त बाल श्रमिकों को प्रति बाल श्रमिक ₹3,000/- की दर से कुल ₹9,000/- तत्काल आर्थिक सहायता के रूप में बाल कल्याण समिति, गोपालगंज के माध्यम से प्रदान की गई. साथ ही संबंधित श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी को उक्त नियोजकों के खिलाफ तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने और अन्य सभी अनुवर्ती कार्रवाई यथाशीघ्र करने का निर्देश भी दिया गया.

Also Read : Siwan News : विश्व पर्यावरण दिवस पर सीवान जंक्शन में चला स्वच्छता अभियान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >