कटेया प्रखंड में प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ सहयोग शिविर, अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

Gopalganj News : सहयोग शिविर के जरिए लोगों को दफ्तरों के चक्कर से राहत देने की पहल

Gopalganj News (मनीष राज) : जिले के कटेया प्रखंड अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में मंगलवार, 02 जून 2026 को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में जिला पदाधिकारी गोपालगंज, पुलिस अधीक्षक गोपालगंज समेत कई वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे. प्रशासन द्वारा पंचायत स्तर पर आयोजित इन शिविरों का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों को सीधे सुनकर उनका त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान करना रहा. शिविर के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी विभिन्न समस्याएं, शिकायतें और सुझाव अधिकारियों के समक्ष रखे.

जनता और प्रशासन के बीच संवाद मजबूत करने की पहल

इनमें मुख्य रूप से भूमि विवाद, सरकारी योजनाओं का लाभ, पेंशन, राशन, बिजली, सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी शिकायतें शामिल रहीं. अधिकारियों ने मौके पर ही कई मामलों का निस्तारण किया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश के साथ भेजा गया.प्रशासन का कहना है कि इस तरह के सहयोग शिविरों के माध्यम से जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित होता है, जिससे समस्याओं का समाधान तेजी से संभव हो पाता है। साथ ही इससे पारदर्शिता बढ़ती है और लोगों का भरोसा भी मजबूत होता है.अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि शिविर में प्राप्त सभी शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी, ताकि आम लोगों को जल्द से जल्द राहत मिल सके और उन्हें सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें.

Also Read : गोपालगंज मॉडल सदर अस्पताल में बेड की भारी कमी, एक बेड पर दो मरीजों का इलाज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >