Gopalganj News : 48.6 करोड़ रुपये से हथुआ नगर पंचायत का किया जायेगा विकास, बजट किया गया पेश

नगर पंचायत कार्यालय में सोमवार को मुख्य पार्षद किरण देवी की अध्यक्षता में आयोजित आम बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 48 करोड़ 60 लाख 94 हजार 840 रुपये का बजट पेश किया गया.

हथुआ. नगर पंचायत कार्यालय में सोमवार को मुख्य पार्षद किरण देवी की अध्यक्षता में आयोजित आम बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 48 करोड़ 60 लाख 94 हजार 840 रुपये का बजट पेश किया गया. बजट में नगर क्षेत्र के बुनियादी ढांचे के विकास, नागरिक सुविधाओं के विस्तार और जनकल्याणकारी योजनाओं पर विशेष जोर दिया गया है. बैठक में सड़क एवं नाला निर्माण के लिए 12 करोड़ 65 लाख रुपये का प्रावधान किया गया. प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए 5 करोड़ 72 लाख रुपये, भवन निर्माण के लिए 2 करोड़ रुपये तथा भूमि क्रय के लिए 3 करोड़ 10 लाख रुपये निर्धारित किये गये हैं. इसके अलावा संचालन एवं रखरखाव मद में एक करोड़ 89 लाख रुपये, रैन बसेरा निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये तथा आकस्मिक निधि के लिए एक करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. सामुदायिक भवन एवं विवाह भवन के लिए 75 लाख रुपये, सम्राट अशोक भवन के लिए 75 लाख रुपये और शहरी जलापूर्ति योजना के लिए एक करोड़ 59 लाख रुपये स्वीकृत किये गये हैं.

80 लाख रुपये से बनेगा मोक्ष धाम

मोक्ष धाम निर्माण के लिए 80 लाख रुपये तथा नगर की सजावट एवं महापुरुषों की प्रतिमा के निर्माण के लिए भी 80 लाख रुपये रखे गये हैं. सशक्त स्थायी समिति सदस्य नीरज कुमार ने बताया कि बजट का उद्देश्य नगर पंचायत का समग्र विकास करना तथा नागरिक सुविधाओं में वृद्धि करना है. सभी 22 वार्डों में सड़क, नाली, स्वच्छता और आधारभूत संरचना को प्राथमिकता दी गयी है. बैठक का संचालन कार्यपालक पदाधिकारी रौशन कुमार ने किया. मौके पर उप मुख्य पार्षद ममता देवी समेत कई वार्ड पार्षद और समिति सदस्य मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Gurudutt nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >