ईद-उल-अजहा से पहले गोपालगंज में पुलिस-प्रशासन का फ्लैग मार्च

Gopalganj News : गोपालगंज: सदर एसडीएम और एसडीपीओ के नेतृत्व में फ्लैग मार्च, सुरक्षा का भरोसा

Gopalganj News (मनीष राज) : बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है. इसी दौरान में बुधवार की शाम शहर क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया, जिसमें प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने संयुक्त रूप से हिस्सा लिया. यह फ्लैग मार्च शहर के पुलिस लाइन से होते हुए मोनिया चौक, पुरानी चौक ,दरगाह रोड, स्टेशन रोड ,अंबेडकर चौक होते हुए पुलिस लाइन तक समाप्त जा कर समाप्त हुई, जहां आम लोगों से शांति और आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की गई.

अफसरों ने की शांति की अपील

अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि किसी भी तरह की अफवाह या असामाजिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. फ्लैग मार्च का नेतृत्व सदर अनुमंडल पदाधिकारी अनिल कुमार एवं सदर एसडीपीओ चंदन कुमार ने किया. उनके साथ नगर इंस्पेक्टर पीके प्रभाकर, सदर सीओ रजत बरनवाल सहित पुलिस लाइन के जवान मौजूद रहे. प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ लगातार निगरानी रखी जा रही है. फ्लैग मार्च के जरिए लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया गया.

Also Read : मैरवा नगर पंचायत में सशक्त स्थायी समिति के गठन की प्रक्रिया पूरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >