मझवलिया गांव में बिजली नहीं रहने से उमस और गर्मी से लोग बेहाल

Gopalganj News : गोपालगंज: बिजली विभाग ने जल्द नया ट्रांसफॉर्मर लगाने का दिया आश्वासन

Gopalganj News (अजीत द्विवेदी) : प्रखंड के मझवलिया गांव में ट्रांसफॉर्मर जल जाने से पिछले कई दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है. भीषण गर्मी के बीच बिजली नहीं रहने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. दिन में गर्म हवाओं और रात में उमस के कारण लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है. खासकर बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं की परेशानी काफी बढ़ गयी है. ग्रामीण रमंजय सिंह, संजय शाही, सुमित सिंह, संदीप भगत, अवध ततवा आदि लोगों ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर जलने की सूचना बिजली विभाग के जेइ सहित संबंधित अधिकारियों को दे दी गयी है.

पेयजल और मोबाइल चार्जिंग तक प्रभावित, ग्रामीण परेशान

इसके बावजूद अब तक नया ट्रांसफॉर्मर नहीं लगाया गया है. इससे ग्रामीणों में बिजली कंपनी के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है. ग्रामीणों का कहना है कि बिजली नहीं रहने से पेयजल आपूर्ति, मोबाइल चार्जिंग और अन्य दैनिक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं. लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि सोमवार तक ट्रांसफॉर्मर नहीं बदला गया, तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे. इधर, बिजली कंपनी के जेइ राजेश कुमार ने बताया कि मझवलिया में ट्रांसफॉर्मर जलने की सूचना प्राप्त हुई है. मामले से कंपनी के वरीय अधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है. शीघ्र ही गांव में नया ट्रांसफॉर्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जायेगी.

Also Read : गोपालगंज: बेटे को घेरने के बाद पिता पर किया गया हमला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >