Gopalganj News: आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर चाकूबाजी, एक की हालत गंभीर

Gopalganj News: जिले में आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच चाकूबाजी की घटना सामने आई है. हमले में दो युवक बुरी तरह जख्मी हो गया है. एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. डायल 112 की टीम ने जख्मी युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है.

Gopalganj News: गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र के बसडिला खाप टोला गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में चाकूबाजी होने लगी. हमले में दो युवक चाकू लगने से जख्मी हो गए. जख्मी युवक को अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टर ने एक युवक की स्थिति को नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया. जबकि दूसरे युवक का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. जख्मी युवकों की पहचान बसडिला खाप गांव के रहने वाले अभिषेक कुमार और गोपालपुर थाना क्षेत्र के बोध छापर गांव के रहने वाले रोहन कुमार के रूप में की गई है. 

पहले से किसी बात को लेकर चल रहा था विवाद

बताया जा रहा है कि जख्मी रोहन और अभिषेक के बीच पहले से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था. इसी बीच दोनों आपस में भिड़ गए और एक दूसरे पर चाकू से वार कर दिया. जख्मी रोहन कुमार ने बताया कि आरोपी अभिषेक उसके मौसी के बेटे का दोस्त है. देर रात करीब नौ बजे फोन कर अभिषेक ने रोहन को अपने साथ बसडिला खाप लेकर आने की बात कही जिसके बाद वह सुबह अपने मौसी के बेटा के साथ अभिषेक के पास पहुंचा. इसी बीच वहां पहले से ही चार पांच लड़के मौजूद थे. देखते ही देखते सभी लोगों ने मारपीट शुरू कर दी.

मौसी के घर रहकर सेफ्टी का करता था कोर्स

जख्मी रोहन ने आगे बताया कि मुझे नहीं मालूम कि अभिषेक को चाकू कैसे लगी. वहीं इस घटना के बाद डायल 112 की टीम को मामले की जानकारी दी गई. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम जख्मी रोहन को लेकर सदर अस्पताल पहुंची. रोहन बीते कुछ दिनों से अपने मौसी के घर रहकर सेफ्टी का कोर्स करता था.

बिहार क्राइम से जुड़ी ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

डायल 112 की टीम ने क्या बताया

डायल 112 के पुलिसकर्मी अनिल वर्मा ने घटना को लेकर बताया कि जानकारी मिली थी कि दो युवकों में चाकूबाजी की घटना हुई है. पुलिस जब तक मौके पर पहुंची तब तक एक युवक के परिजन उन्हें सदर अस्पताल लेकर पहुंच गए थे जबकि दूसरा युवक रोहन को जख्मी अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. थाना को सूचना दे दी गई है. थाना अपने स्तर से जांच पड़ताल में जुट गई है.

ALSO READ: Bihar News: शौचालय में नवजात को जन्म देकर फरार हुई महिला, नर्सों ने गले से लगाया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >