गोपालगंज में 28 करोड़ के निवेश से लगेंगे नए उद्योग, 300 लोगों को मिलेगा रोजगार

Gopalganj News : उद्योग योजनाओं की समीक्षा बैठक में उद्यमियों ने रखी समस्याएं, प्रशासन ने दिए निर्देश

Gopalganj News (मनीष राज) : शुक्रवार को जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में इनवेस्टर मीट, सिंगल विंडो क्लियरेंस कमेटी तथा पीएमएफएमई, पीएमईजीपी और पीएम विश्वकर्मा योजना की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई. बैठक में उद्यमियों, बिजली व भवन विभाग के अधिकारियों, बियाडा, जिला उद्योग केंद्र और बैंक समन्वयकों ने हिस्सा लिया.बैठक में जिले में प्रस्तावित प्लास्टिक रिसाइकिलिंग प्लांट, सीबीजी प्लांट, मैट्रेस निर्माण और फिल्म प्लाइवुड परियोजनाओं पर चर्चा हुई. अधिकारियों ने बताया कि इन परियोजनाओं से करीब 28 करोड़ रुपये का निवेश होगा तथा लगभग 300 नए रोजगार सृजित होंगे. महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र ने पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के जरिए बीआईपीपी-2025, सिंगल विंडो क्लियरेंस और बियाडा की जमीन से जुड़ी जानकारी दी.

डीएम ने तेज कार्रवाई के दिए निर्देश

इस दौरान उद्यमियों ने अपनी समस्याओं से भी जिला पदाधिकारी को अवगत कराया.समीक्षा बैठक में पीएमईजीपी, पीएमएफएमई और पीएम विश्वकर्मा योजना के स्वीकृति और भुगतान की स्थिति पर नाराजगी जताई गई। जिला पदाधिकारी ने सभी बैंकों के जिला समन्वयकों को लंबित मामलों की दोबारा जांच कर जल्द भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही चालू वित्तीय वर्ष में लक्ष्य के अनुरूप तेजी से स्वीकृति और भुगतान करने को कहा गया.बैठक का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ.

Also Read : मढ़ौरा नपं चुनाव में एक वोट अवैध घोषित, तीन नए सदस्य चुने गए

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >