गोपालगंज. बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सोनवलिया गांव में एक दुखद घटना सामने आयी है, जहां गेहूं का भूसा उठाने के दौरान एक बुजुर्ग की एक जहरीली सांप के डसने से मौत हो गयी. मृत बुजुर्ग रवींद्र राय बताये गये हैं, जो स्वर्गीय सत्यनारायण राय के पुत्र थे. पीड़ित के परिजनों ने बताये कि प्रतिदिन की तरह रवींद्र राय अपने घर के पास गेहूं का भूसा उठा रहे थे, इसी दौरान अचानक एक विषैले सांप ने उन्हें डस लिया. सर्पदंश के बाद उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी. परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उनकी हालत और गंभीर हो गयी. अस्पताल पहुंचने से पहले ही रवींद्र राय ने दम तोड़ दिया, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि खेत-खलिहान में काम के दौरान इस तरह की घटनाएं अक्सर सामने आ रही हैं. इसलिए सतर्क रहें व सुरक्षित रहें.
Gopalganj News : भूसा उठाने के दौरान सांप के डसने से बुजुर्ग की मौत

Gopalganj News : भूसा उठाने के दौरान सांप के डसने से बुजुर्ग की मौत
Copied link
गोपालगंज. बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सोनवलिया गांव में एक दुखद घटना सामने आयी है, जहां गेहूं का भूसा उठाने के दौरान एक बुजुर्ग की एक जहरीली सांप के डसने से मौत हो गयी.