Gopalganj News: मिश्र बत्तरहां बाजार में नाला निर्माण पर बवाल, निजी जमीन में अतिक्रमण का लगा आरोप

Gopalganj News: गोपालगंज के फुलवरिया प्रखंड स्थित मिश्र बत्तरहां बाजार में नाला निर्माण को लेकर विवाद खड़ा हो गया. स्थानीय लोगों ने निजी जमीन में अतिक्रमण का आरोप लगाते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया. प्रशासन ने जमीन की मापी कराने के बाद आगे कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

Gopalganj News (राकेश कुमार की रिपोर्ट): गोपालगंज जिले के फुलवरिया प्रखंड के मिश्र बत्तरहां बाजार में भोरे-मीरगंज मुख्य पथ किनारे बन रहे नाला निर्माण को लेकर सोमवार को विवाद हो गया. आधा दर्जन से अधिक स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि नाला का निर्माण उनकी निजी जमीन में कराया जा रहा है. विरोध के बाद कुछ देर के लिए निर्माण कार्य बाधित हो गया.

जमीन की मापी कराने की उठी मांग

स्थानीय लोगों का कहना था कि बिना सही सीमांकन और मापी के नाला निर्माण कराया जा रहा है, जिससे उनकी जमीन प्रभावित हो सकती है. लोगों ने प्रशासन से पहले जमीन की मापी कराने की मांग की. उन्होंने कहा कि सड़क की जितनी सरकारी भूमि होगी, उसे छोड़ने में उन्हें कोई आपत्ति नहीं है.

अधिकारियों ने पहुंचकर कराया मामला शांत

मामले की सूचना मिलने पर फुलवरिया अंचलाधिकारी बीरबल वरुण कुमार, श्रीपुर प्रभारी थानाध्यक्ष सुधीर कुमार और पुलिस बल मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने लोगों की शिकायत सुनी और बातचीत कर स्थिति को शांत कराया. अंचलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि जिला भू-अर्जन शाखा के अधिकारियों से बात कर अमीन द्वारा जमीन की मापी कराई जाएगी. मापी रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल नाला निर्माण का कार्य रोक दिया गया है.

Also Read: Gopalganj News: कर्णपुरा गांव में जनगणना निदेशालय की टीम का डोर-टू-डोर सत्यापन अभियान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikas Jha

विकाश झा डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है. स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट, समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष पकड़ है. वे तथ्य आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >