Gopalganj News : नोट दुगुना करने वाले गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Gopalganj News : नोट दुगुना मामले में गिरफ्तार आरोपियों का खुलासा

Gopalganj News (संजय अभय) : गोपालगंज बैकुंठपुर थाने की पुलिस ने नोट दुगुना करने के नाम पर जालसाजी के मामले में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान तेज कर दिया है. सदर टू के एसडीपीओ राजेश कुमार के नेतृत्व में गठित एसआइटी टीम लगातार विभिन्न ठिकानों पर अलग-अलग छापेमारी दल बनाकर दबिश दे रही है. अभियान का नेतृत्व थानाध्यक्ष सुभाष कुमार पासवान कर रहे हैं. छापेमारी टीम में सब इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार, केशव कुमार, राज किशोर सिंह, संजय कुमार, सुनिल कुमार, विजय कुमार एवं श्याम देव सिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल हैं. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में 13 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी. पुलिस ने पूर्व में कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार आरोपियों के पास से 95.27 लाख रुपये नकद बरामद किए गए थे. इसके अलावा नोट के आकार में रंगे हुए कागज तथा इस्तेमाल किए जाने वाले केमिकल भी जब्त किए गए थे.

फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी

पुलिस के अनुसार, गिरोह लोगों को नोट दुगुना करने का झांसा देकर ठगी करता था. मामले में फरार चल रहे पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस गिरोह में नामजद आरोपियों के अलावा अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं. इसके लिए संबंधित लोगों की गतिविधियों और संपर्कों की भी जांच की जा रही है. लगातार हो रही छापेमारी से आरोपियों में हड़कंप मचा हुआ है. वहीं, छापेमारी के दबाव के कारण नामजद आरोपी फरार बताए जा रहे हैं.

राजनीतिक कनेक्शन की जांच में जुटी पुलिस

कतालपुर गांव के रहने वाले जिला परिषद सं-32 के जिला पार्षद मो० अषफाक अंसारी उर्फ सुडू खान प राजद नेता मो जोहेब अली, उसी गांव के स्व जलील खान के पुत्र मुन्ना खान है. जो जदयू नेता बताया जा रहा. सफियाबाद गांव के मो स्व मैनुद्वीन मियां का पुत्र कमाल खान,तंत्र-मंत्र झाड़- फूंक करने का काम करने वाले दिलशेर खान की तलाश में छापेमारी में जुटी है.

अंतरजिला जालसाजी गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

पश्चिम बंगाल के वर्द्धमान जिले के आसनसोल थाना हीरापुर के रहने वाले मो० हुसैन के पुत्र मो फरहत हुसैन, पूर्वी चंपारण जिले के कोटवा थाना के खजुरिया के मो मुस्किल के पुत्र फैसल आलम, बैकुंठपुर थाना के सिंहासनी गांव के रामजी पुरी के पुत्र प्रदीप पुरी, सोनवलिया के अवध किशोर ओझा के पुत्र अमित कुमार, सीवान जिले के बसंतपुर थाना के बसाव गांव के अर्जुन प्रसाद के पुत्र सुदेश कुमार सुमन, सिधवलिया थाना के स्व बुधन राय के पुत्र कामेश्वर राय, सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के सतजोरा गांव के दुलारचंद राय के पुत्र नंदकिशोर राय व उसका पुत्र सौरभ कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.

Also Read : Saran News : 26 मई को होगा प्रभात खबर का अपराजिता महिला सम्मान समारोह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: YUVRAJ RATAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >