Gopalganj News: एक्स आर्मी जवान और उनके पुत्र पर चाकू से जानलेवा हमला पिता की हालत नाजुक

Gopalganj News मामूली विवाद में चाकूबाजी, पिता-पुत्र घायल; पेट और सिर पर वार के बाद हालत नाजुक

Gopalganj News:(मनीष राज) गोपालगंज जिले के मांझा थाना क्षेत्र के मांझा बाजार स्थित सुधा साह के टोला में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. इस घटना में आर्मी के जवान वीरेंद्र कुमार बारी पर चाकू से हमला व बेटा विक्की कुमार को मारपीट कर घायल कर दिया गया.

पुरानी बात को लेकर मारपीट

जबकि घायल विक्की कुमार ने बताया कि वे बाजार में एक पेप्सी की दुकान पर खड़े थे. इसी दौरान गांव के कुछ युवक पहुंचे और पुरानी बात को लेकर गाली-गलौज करने लगे. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई.विक्की ने बताया कि उन्होंने इसकी सूचना अपने पिता वीरेंद्र कुमार को दी.

ताबड़तोड़ चाकू से हमला

जब उनके पिता मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी लेने लगे, तभी आरोपियों ने उन पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया. हमलावरों ने पेट और सिर पर कई वार किए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए.घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल को मांझा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया.

स्थिति नाजुक बनी

वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया. इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टरों के अनुसार पेट में गंभीर जख्म होने के कारण उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है और बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा जा रहा है. वहीं ,मांझा थाना अध्यक्ष निरंजन कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है, लेकिन अभी तक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: दाउदनगर में किसान की हत्या स्थल पर एसपी का निरीक्षण, जल्द गिरफ्तारी के दिए निर्देश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >