गोपालगंज में संवेदकों ने लंबित भुगतान को लेकर जताई चिंता

Gopalganj News : लंबित भुगतान को लेकर संवेदकों का आंदोलन का ऐलान, 10 दिन में भुगतान नहीं तो योजनाएं रोकने और पटना तक प्रदर्शन की चेतावनी

गोपालगंज से संजय अभय की रिपोर्ट
Gopalganj News : बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में लंबित भुगतान को लेकर जिले के संवेदकों में गहरा आक्रोश देखा जा रहा है. इसी मुद्दे पर शुक्रवार को जिला संवेदक संघ, गोपालगंज की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में संवेदक शामिल हुए. बैठक में संवेदकों ने कहा कि समय पर भुगतान न मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है. कई संवेदक भूखमरी की स्थिति तक पहुंच गए हैं, जिससे उनके साथ-साथ मजदूरों पर भी असर पड़ रहा है. संवेदकों का आरोप है कि विभागीय अधिकारी कार्य तो समय पर करवा लेते हैं, लेकिन भुगतान में अनावश्यक देरी की जा रही है, जो अत्यंत चिंताजनक है.

10 दिन में भुगतान नहीं तो पटना तक आंदोलन—संवेदक संघ ने दी चेतावनी

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि जल्द भुगतान नहीं किया गया तो सभी संवेदक संचालित योजनाओं को रोकने पर मजबूर होंगे. साथ ही आने वाली सभी निविदाओं का बहिष्कार करने का भी फैसला किया गया. संघ ने चेतावनी दी कि अगर 10 दिनों के भीतर बकाया भुगतान नहीं हुआ, तो जिला मुख्यालय से लेकर पटना मुख्यालय तक चरणबद्ध धरना-प्रदर्शन किया जाएगा. संघ को मजबूत बनाने के उद्देश्य से बैठक के दौरान सहयोग राशि भी एकत्र की गई. बैठक में सुरेश सिंह, कुमार वंश गिरी, शक्ति सिंह, मिंकू सिंह, अमोद सिंह, अनुज तिवारी, अरुण कुमार दूबे, राकेश कुमार गिरि, बब्लू दीक्षित, शिवजी तिवारी, पुष्पेन्द्र तिवारी, कृष्णा तिवारी, सुधीर कुमार बर्णवाल, राजू चौबे, पप्पू सिंह और पिन्टू राय सहित कई संवेदक उपस्थित रहे.

Also Read : जेपीयू नामांकन: छपरा, सीवान और गोपालगंज से उमड़े आवेदन, 40 हजार पार पहुंचने की संभावना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >