भाजपा प्रशिक्षण कार्यक्रम में डिजिटल प्रचार-प्रसार और सोशल मीडिया की भूमिका पर रहेगा विशेष फोकस

Gopalganj News: गोपालगंज भाजपा का प्रशिक्षण कार्यक्रम वाल्मीकिनगर में होगा आयोजित


Gopalganj News:( विकाश दुबे) भाजपा बिहार प्रदेश द्वारा संगठन को और अधिक मजबूत एवं कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों को संगठन की रीति-नीति, केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों तथा आगामी चुनावी रणनीतियों की जानकारी दी जा रही है.

इसी क्रम में गोपालगंज भाजपा का प्रशिक्षण कार्यक्रम वाल्मीकिनगर में आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम की सफलता को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप कुमार गिरि की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई.

बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

बैठक में जिलाध्यक्ष संदीप कुमार गिरि ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रहित और सेवा भाव से जुड़ा एक बड़ा वैचारिक संगठन है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, आम जनता से संवाद बढ़ाने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया.

सोशल मीडिया और चुनाव प्रबंधन पर दिया जाएगा प्रशिक्षण

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल प्रचार-प्रसार, सोशल मीडिया की भूमिका, प्रभावी जनसंपर्क, चुनाव प्रबंधन तथा संगठनात्मक अनुशासन जैसे विषयों पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया जाएगा. नेताओं ने कहा कि प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत होते हैं और भाजपा का लक्ष्य हर बूथ को मजबूत बनाना है.

प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से चल रहा अभियान

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर यह प्रशिक्षण अभियान पूरे बिहार में चरणबद्ध तरीके से आयोजित किया जा रहा है, ताकि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता वैचारिक रूप से मजबूत होने के साथ-साथ आधुनिक राजनीतिक चुनौतियों का सामना करने में सक्षम बन सके.

बैठक में राजीव कुमार, सुभाष सिंह, शिवकुमार उपाध्याय, राजू चौबे, प्रशांत कुमार राजू, दीपक दीपू, विनय यादव, दुर्गा राय, राजेश साहनी, विवेकानंद पांडेय, रितेश सिंह, दिनेश सिंह, राजू सिंह, चंद्रेश सिंह, अखिलेश श्रीवास्तव, संतोष दुबे, चंदन तिवारी, पिंटूलाल श्रीवास्तव समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Also Read : मांझा में दहेज हत्या कांड में बड़ी कार्रवाई, नामजद आरोपी मिथलेश यादव गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >