Gopalganj News : जिला उत्कृष्टता केंद्र के लिए अंबेडकर भवन में हुआ ताइक्वांडो ट्रायल

Gopalganj News : ताइक्वांडो खिलाड़ियों के बैटरी टेस्ट और स्किल टेस्ट का आयोजन संपन्न

Gopalganj News (संजय अभय) : खेल विभाग, बिहार सरकार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला उत्कृष्टता केंद्र के लिए ताइक्वांडो खेल का चयन ट्रायल अंबेडकर भवन, गोपालगंज में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किया गया. उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा अनिल कुमार ने बताया कि इस चयन ट्रायल में बिहार के विभिन्न जिलों से 16 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बालक एवं बालिका ताइक्वांडो खिलाड़ियों को भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया था. चयन ट्रायल में बेगूसराय, मुंगेर, पटना, सीवान, छपरा, मोतिहारी एवं गोपालगंज जिलों के कुल 35 बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा प्रतिनियुक्त ताइक्वांडो कोच सुशील कुमार एवं विवेक कुमार ने सभी खिलाड़ियों का बैटरी टेस्ट एवं कौशल परीक्षण किया.

फिटनेस और तकनीक पर परखी गई क्षमता

बैटरी टेस्ट के अंतर्गत खिलाड़ियों की हाइट, वेट, वर्टिकल जंप, शटल रन, 30 मीटर स्प्रिंट, 800 मीटर रन, बॉल थ्रो एवं रिएक्शन टाइम की जांच की गई. वहीं, ताइक्वांडो कौशल परीक्षण में फुटवर्क, बेसिक किक, एडवांस किक एवं फाइटिंग स्किल का मूल्यांकन किया गया. इस चयन ट्रायल को सफल बनाने में शारीरिक शिक्षक मुरलीधर राय, पिंटू कुमार राय, अभिनाश कुमार, मुकेश कुमार, बसंत तिवारी एवं विनीत कुमार शर्मा की भूमिका अहम रही.

Also Read : Saran News : अमनौर में दर्दनाक हादसा: मशीन पलटते ही मची अफरा-तफरी, एक की मौत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >