जिला विधिज्ञ संघ चुनाव के लिए नामांकन समाप्त, अंतिम दिन 13 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

Gopalganj News: गोपालगंज जिला विधिज्ञ संघ चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया गुरुवार को समाप्त हो गई. अंतिम दिन विभिन्न पदों के लिए 13 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया, जबकि कुल 58 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं.

Gopalganj News (सत्येंद्र पांडेय की रिपोर्ट): गोपालगंज जिला विधिज्ञ संघ चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया गुरुवार को समाप्त हो गई. नामांकन के अंतिम दिन विभिन्न पदों के लिए 13 वकीलों ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया. इसके साथ ही चुनावी प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण चरण पूरा हो गया.

विभिन्न पदों के ग 13 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

अध्यक्ष पद के लिए राजेश कुमार राय ने नामांकन किया. उपाध्यक्ष पद के लिए कुमार संजय द्विवेदी ने पर्चा दाखिल किया. संयुक्त सचिव पद के लिए अखिलेश ठाकुर, हरेराम गुप्ता और महम्मद बैश इंद्रीशी मियां ने नामांकन किया.

सहायक सचिव पद के लिए विजय कुमार त्रिवेदी, टुनटुन राम अकेला और उदय नारायण पांडेय ने नामांकन दाखिल किया. वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए अजीत कुमार सिंह और अनिल कुमार दुबे ने पर्चा भरा.

कुल 58 उम्मीदवार चुनाव मैदान में

वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए अनीता कुमारी, सोनिया सक्सेना और अरुण कुमार तिवारी ने नामांकन किया. इसके साथ ही विभिन्न पदों के लिए कुल 58 उम्मीदवारों ने नामांकन कराया है. नामांकन पत्रों की जांच शुक्रवार को होगी. वहीं उम्मीदवार 15 जून तक अपना नाम वापस ले सकते हैं.

Also Read: शारीरिक शिक्षकों को जल्द मिल सकती है बड़ी सौगात, शिक्षा मंत्री ने दिए सकारात्मक संकेत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikas Jha

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >