अकीदत के साथ मनायी गयी बकरीद, नमाज के बाद अमन-चैन की दुआ

Gopalganj News: गोपालगंज में सुबह विशेष नमाज, कुर्बानी की रस्म अदा; बाजारों में रही जबरदस्त रौनक, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

Gopalganj News: (मनीष राज) गोपालगंज में कुर्बानी का त्योहार बकरीद पूरे अकीदत और उल्लास के साथ मनाया गया. गुरुवार की सुबह मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में विशेष नमाज अदा की. नमाज के बाद अल्लाह तआला से देश-दुनिया में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी गयी. इस मौके पर पैगंबर हजरत इब्राहिम के त्याग और समर्पण को याद करते हुए कुर्बानी की रस्म निभायी गयी.

जिलेभर की मस्जिदों और ईदगाहों में अदा हुई नमाज

जिले के मरकजी मस्जिद पेट्रोल पंप पर सुबह 6:30 बजे, जिला ईदगाह में 7:00 बजे, फ्रेंड्स कॉलोनी आला हजरत मस्जिद और जमा मस्जिद इस्लामिया मोहल्ला में 7:00 से 7:15 बजे के बीच नमाज अदा की गयी, जबकि डोमाहाता ईदगाह में 7:30 बजे नमाज हुई. नमाज के दौरान प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया. अनुमंडल पदाधिकारी अनिल कुमार, मजिस्ट्रेट और ट्रैफिक पुलिस के जवानों के साथ विभिन्न चौक-चौराहों पर सुरक्षा बल तैनात रहे.

बाजारों में दिखी रौनक, बकरा बाजार में रही चहल-पहल

बकरीद को लेकर शहर से लेकर गांव तक के बाजारों में खास रौनक देखने को मिली. सेवई, किराना और कपड़ों की दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ी रही. बच्चों के लिए नए कपड़े और पारंपरिक परिधानों की खरीदारी भी जमकर हुई.

वहीं कुर्बानी के लिए बकरा बाजार में भी काफी चहल-पहल रही. इस बार 10 हजार से लेकर 90 हजार रुपये तक के बकरे बिके. कुल मिलाकर जिले में बकरीद का त्योहार शांति, सौहार्द और उल्लास के माहौल में मनाया गया.

Also Read : मांझा में दहेज हत्या कांड में बड़ी कार्रवाई, नामजद आरोपी मिथलेश यादव गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >