Gopalganj News : (सत्येंद्र पांडेय) देश में डीजल-पेट्रोल संकट के बीच लोगों को जागरूक करने एवं ईंधन बचाने को लेकर सभी न्यायिक पदाधिकारी सड़क पर पैदल चलते दिखे. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश गीता गुप्ता के नेतृत्व में अफसर कॉलोनी से सिविल कोर्ट तक तथा जिला जज राजेंद्र पांडेय के नेतृत्व में बंजारी रोड स्थित जजेज कॉलोनी से सभी जज न्यायिक पदाधिकारी पैदल चलकर कोर्ट पहुंचे.
लोगों से अपील की कहा, सप्ताह में एक दिन पैदल जाए कार्यालय
कोर्ट पहुंचने के बाद प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि पूरे विश्व में डीजल-पेट्रोल का क्राइसिस चल रहा है. ऐसी स्थिति में हम सभी लोग देश के साथ खड़े हैं. हम सभी लोगों ने निर्णय लिया है कि सप्ताह में एक दिन पैदल चलकर अपने कार्य को करेंगे.
ज्यादा से ज्यादा पेट्रोल-डीजल को बचाए
इस छोटी सी पहल का उद्देश्य सिर्फ इतना है कि आप भी जितना हो सके डीजल पेट्रोल एवं ईंधन को बचाने का काम करें. इधर हमें बाहर के देशों के खरीद कर मांगना पड़ता है. अभी कई देशों के बीच तनातनी और युद्ध के कारण डीजल पेट्रोल की संकट सामने खड़ा है.
ये अधिकारी रहे मौजूद
इस संकट से बचने के लिए हमें तेल की खपत को घटना राष्ट्रहित में आवश्यक है. प्रधान जिला जज के इस महीने में जिला जज संजीव कुमार सिंह, कैलाश जोशी, राजेंद्र पांडेय, कुमार सुधांशु, विभा द्विवेदी, राकेश रंजन सिंह,संदीप कुमार समेत सभी न्यायिक पदाधिकारी शामिल थे.
Also Read : Siwan News : एसपी ने किया थाने का निरीक्षण, अपराध नियंत्रण को लेकर दिए कड़े निर्देश
