भूमि कब्जे के आरोप में हुई मारपीट, दो भाइयों की हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी

Gopalganj News : गोपालगंज में टांगी से हमला, दो भाइयों की हालत गंभीर. विवाद के दौरान हथियारों से हमला.

गोपालगंज से मनीष राज की रिपोर्ट
Gopalganj News : सिधवलिया थाना क्षेत्र के कुंड सुपौली गांव में जमीन कब्जा करने के विवाद को लेकर हुई मारपीट में दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों घायलों का इलाज सदर अस्पताल गोपालगंज में चल रहा है. घायलों कुंड सुपौली गांव निवासी मदन पटेल और संजय पटेल के रूप में की गयी है. दोनों स्वर्गीय हीरा पटेल के पुत्र हैं. परिजनों ने बताया कि गांव में जमीन को जबरन कब्जा करने को लेकर पहले से विवाद चल रहा था.

मारपीट के बाद मची अफरा-तफरी

इसी दौरान आरोपित पक्ष के लोगों ने विवाद के दौरान हमला कर दिया. आरोप है की गांव के कुछ लोगों के द्वारा पूर्व से जमीन को लेकर विवाद चल रही थी. इसी बीच काहासुनी के बाद लोगो ने टांगी और अन्य हथियारों से हमला कर दोनों भाइयों को गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने पर आरोपितों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी. वहीं घटना के बाद दोनो पक्षो में में तनाव का माहौल बना हुआ है.

Also Read : अभ्यर्थियों की भारी भीड़ के बीच सीवान स्टेशन पर विशेष व्यवस्था, रेलवे प्रशासन ने संभाली कमान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >