गोपालगंज में 32 वर्षीय सहायक शिक्षक की सड़क हादसे में मौत, बाइक को टक्कर मार कर भागा अज्ञात वाहन

Gopalganj News: गोपालगंज के कुचायकोट थाना क्षेत्र के भटवा मोड़ पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सहायक शिक्षक बिपिन बिहारी ठाकुर की मौत हो गई. हादसे के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Gopalganj News: (मनीष राज) गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के भटवा मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक सहायक शिक्षक की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान बैकुंठपुर प्रखंड में कार्यरत 32 वर्षीय बिपिन बिहारी ठाकुर के रूप में हुई है. वह मांझा थाना क्षेत्र के माझा बाजार के निवासी थे.

आवश्यक कार्य से जा रहे थे शिक्षक

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिपिन बिहारी ठाकुर किसी आवश्यक कार्य से बाइक पर सवार होकर जा रहे थे. इसी दौरान भटवा मोड़ के पास पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए.

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

स्थानीय लोगों की सहायता से घायल शिक्षक को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पत्नी और बच्चों को छोड़ गए पीछे

मृतक अपने पीछे पत्नी और छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई.

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलने पर कुचायकोट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

इसे भी पढ़ें: बेऊर जेल से बाहर निकले रौशन आनंद, बोले- फैजल खान और किसान कोल्ड स्टोर के मालिक ने कराई भाई की हत्या

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Pandey

विवेक रंजन पांडेय का जन्म और पालन-पोषण बिहार के गौरवशाली इतिहास और ज्ञान की भूमि नालंदा में हुआ. इसी पावन धरती के संस्कारों ने उन्हें समाज और व्यवस्था को गहराई से देखने का नजरिया दिया. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को करियर बदलने के लिए उन्होंने पटना के आर्यभट्ट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. पिछले 7 वर्षों से टीवी चैनल के जरिए रिपोर्टिंग फील्ड में लगातार सक्रिय हैं. Network 10 National News Channel से करियर की शुरुआत की. उसके बाद कई संस्थानों में काम किया. शिक्षा और राजनीति के साथ कृषि, महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर विशेष रूचि रखते हैं. पत्रकारिता की बारीकियों को सीखा और ग्राउंड जीरो पर रहकर जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. वर्तमान में Prabhat Khabar के माध्यम से बिहार की खबरों को एक नया आयाम दे रहे हैं. वे बिहार की राजनीति के साथ-साथ देश की सियासी हलचलों पर भी पैनी नजर रखते हैं. अपने शानदार करियर में उन्होंने ​बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री जब वह उप मुख्यमंत्री थे तब इंटरव्यू किया. इसके साथ कैबिनेट के अधिकांश प्रमुख मंत्रियों का विशेष इंटरव्यू किया है. ​बिहार के शीर्ष नेताओं और नौकरशाहों को बहुत करीब से देखा, समझा और उनकी नीतियों का निष्पक्ष विश्लेषण किया. ​जटिल राजनीतिक घटनाक्रमों को बेहद सरल भाषा में जनता के सामने पेश किया है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >