गोपालगंज के कलाकार छपरा में दिखाएंगे अभिनय का जलवा

Gopalganj News: गोपालगंज में भीष्म एक योद्धा नाटक के पुनर्मंचन की तैयारियों में जुटे कलाकार

Gopalganj News: (सत्येंद्र पांडेय) गोपालगंज जिले के आंबेडकर भवन में आयोजित वसंत पंचमी महोत्सव के अवसर पर “भीष्म एक योद्धा” नाटक की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों का दिल जीत चुके गोपालगंज के कलाकार अब छपरा में अपने अभिनय का जलवा बिखेरने की तैयारी में जुट गए हैं. आगामी 9 जून को छपरा स्थित भिखारी ठाकुर प्रेक्षा गृह में इस चर्चित नाटक का पुनर्मंचन किया जाएगा.

रंगकर्मियों को श्रद्धांजलि और युवाओं को जागरूक करने का उद्देश्य

यह नाट्य महोत्सव जिले के वरिष्ठ रंगकर्मी विपिन बिहारी श्रीवास्तव सहित सारण के दिवंगत रंग पुरोधाओं को श्रद्धांजलि अर्पित करने तथा युवाओं को रंगमंच और नाट्य विधा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है. कार्यक्रम में दो महत्वपूर्ण नाटकों का मंचन प्रस्तावित है.

रश्मिरथी और भीष्म एक योद्धा का होगा मंचन

महोत्सव में छपरा की टीम राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की कालजयी कृति “रश्मिरथी” का मंचन डॉ. अमित रंजन के निर्देशन में करेगी. वहीं गोपालगंज की टीम जिले के प्रसिद्ध नाटककार धनंजय चौबे द्वारा लिखित नाटक “भीष्म एक योद्धा” का मंचन युवा निर्देशक अनिकेत मिश्रा के निर्देशन में करेगी.

बिहार विकास विद्यालय में चल रहा रिहर्सल

नाटक के सफल मंचन को लेकर कलाकार लगातार अभ्यास में जुटे हुए हैं. बिहार विकास विद्यालय परिसर में इन दिनों रिहर्सल का दौर चल रहा है. कलाकार अपने पात्रों को जीवंत बनाने के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं, ताकि दर्शकों को एक यादगार प्रस्तुति दी जा सके.

रिहर्सल में जुटे कई कलाकार

रिहर्सल के दौरान निर्देशक अनिकेत मिश्रा, नाटककार धनंजय चौबे, राजू बाबा, दिलीप मिश्रा, बैजू पासवान, राजेश सिंह, टीटी बाबा, आमोद गुप्ता, पिंटू चौधरी, विजय पाण्डेय, शशांक सौरभ, अनूप शंभूनाथ, सागर पटेल एवं विनय कुमार सहित कई कलाकार मौजूद रहे.

Also Read: गोपालगंज में 38 डिग्री तापमान का कहर, जिले में वायरल फीवर का प्रकोप, अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >