Gopalganj News: ड्यूटी पर निकला एम्बुलेंस चालक लापता

Gopalganj News: घर लौटने की बात कहकर निकला था एम्बुलेंस चालक अस्पताल से मोबाइल भी बंद; परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका

Gopalganj News: (मनीष राज) गोपालगंज जिले के कुचायकोट इलाके से एक एम्बुलेंस चालक के लापता होने का मामला सामने आया है, जिससे परिजनों में चिंता और दहशत का माहौल बना है. उचकागांव थाना क्षेत्र के दहियाता गांव निवासी रेहाना खातून ने कुचायकोट थाना में आवेदन देकर अपने पति सोनाफ अली के लापता होने की सूचना दी है.

ड्यूटी के दौरान अस्पताल से निकले थे चालक

बताया गया है कि सोनाफ अलीसी एचसी कुचायकोट में 102 एम्बुलेंस चालक के पद पर कार्यरत हैं. बीते 22 मई की शाम करीब 7:30 बजे वह ड्यूटी के दौरान दवा देने के लिए अस्पताल से निकले थे और घर आने की बात कही थी, लेकिन इसके बाद न तो वह घर पहुंचे और न ही अस्पताल लौटे। परिजनों के अनुसार, तब से उनका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ बता रहा है.

पुरानी दुश्मनी को लेकर जताई आशंका

परिवार ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है. परिजनों ने आशंका जताई है कि गांव में कुछ लोगों से पुरानी दुश्मनी के कारण कोई अनहोनी हो सकती है.फिलहाल कुचायकोट पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और लापता चालक की तलाश तेज कर दी गई है.

Also Read: औरंगाबाद मंडी में सेब और अंगूर के दाम ऊंचे स्तर पर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >