Gopalganj News : एडवांस मैथ के सवालों ने छात्रों को किया परेशान, अन्य विषय रहे आसान

Gopalganj News : मैट्रिक परीक्षा में अनिवार्य विषयों की परीक्षा समाप्त होने के बाद सोमवार को दोनों पालियों में ऐच्छिक विषयों की परीक्षा ली गयी. इसमें परीक्षार्थियों ने अपने चयनित विषयों की परीक्षा दी.

गोपालगंज. मैट्रिक परीक्षा में अनिवार्य विषयों की परीक्षा समाप्त होने के बाद सोमवार को दोनों पालियों में ऐच्छिक विषयों की परीक्षा ली गयी. इसमें परीक्षार्थियों ने अपने चयनित विषयों की परीक्षा दी. ऐच्छिक विषयों की परीक्षा होने के कारण छात्रों की संख्या काफी कम थी. फिर भी प्रशासनिक सख्ती जारी रही. अन्य दिनों की तरह सोमवार को भी निर्धारित समय पर इंट्री बंद कर दी गयी. परीक्षा कक्ष में भी पदाधिकारियों के द्वारा जांच की गयी.

अन्य विषयों में परीक्षार्थियों की संख्या नगण्य रही

छात्रों ने अपने इच्छा के अनुसार विषयों का चयन किया था. इसलिए उन्हें नकल की कोई खास आवश्यकता नहीं पड़ी. सभी ने बेहतर ढंग से प्रश्नों का उत्तर दिया. हालांकि एडवांस मैथ में छात्रों को कुछ परेशानी हुई, लेकिन इन विषयों को रिजल्ट के डिविजन से कोई लेना-देना नहीं था, इसलिए छात्र फुल कॉन्फिडेंस में थे. ऐच्छिक विषयों में उच्च गणित, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, फारसी, संस्कृत अरबी, मैथिली, ललित कला, गृह विज्ञान, नृत्य तथा संगीत की परीक्षा होनी थी. इसमें ज्यादातर उच्च गणित के छात्र थे. अन्य विषयों में परीक्षार्थियों की संख्या नगण्य रही.

आज कॉमर्शियल विषयों की होगी परीक्षा

मंगलवार को मैट्रिक परीक्षा का अंतिम दिन होगा. इस दिन व्यावसायिक ऐच्छिक विषयों की परीक्षा होगी. यह परीक्षा एक ही पाली में सुबह 9:30 से दोपहर 12:45 बजे तक होगी. इसमें सुरक्षा, ब्यूटिशियन, टूरिज्म, रिटेल मैनेजमेंट, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, एंड हार्डवेयर, ब्यूटी एंड वेलनेस, टेलीकॉम, आइटी आदि विषयों की परीक्षा ली जायेगी. इस परीक्षा में भी परीक्षार्थियों की संख्या काफी कम है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >