गोपालगंज में बकरीद के दिन गौ हत्या की सूचना देने वाले युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर

Gopalganj news: बकरीद के दिन गौ हत्या की सूचना देने वाले युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर, दो आरोपी गिरफ्तार

Gopalganj news: (मनीष राज) नगर थाना क्षेत्र के तकिया याकूब गांव में बकरीद के दिन गौ हत्या की सूचना देने वाले युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. जानकारी के अनुसार, गौसुल आजम (26 वर्ष), पिता रुखसार अहमद, निवासी तकिया याकूब ने गांव में अवैध रूप से गौ हत्या की सूचना पुलिस को दी थी.

युवक को घेरकर चाकू से किया हमला

इसी बात से नाराज होकर आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि इजहारुल हक, इमामुल हक, एकरामुल हक और आरिफ उर्फ बंटी सहित अन्य लोगों ने युवक को घेरकर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया.

गौ हत्या की सूचना देने के बाद हुआ हमला

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है.इधर, पुलिस पहले से ही गौ हत्या के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों तासीर अली और मो. वसीम अली को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

दोनो पक्षो में तनाव का माहौल

नगर थाना पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इस घटना के बाद दोनो पक्षो में तनाव का माहौल बना हुआ है, वहीं पुलिस बल की इलाके में लगातार पेट्रोलियम की जा रही है.

Also Read : शिवराजपुर हत्याकांड: नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सक्रिय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Pandey

विवेक रंजन पांडेय का जन्म और पालन-पोषण बिहार के गौरवशाली इतिहास और ज्ञान की भूमि नालंदा में हुआ. इसी पावन धरती के संस्कारों ने उन्हें समाज और व्यवस्था को गहराई से देखने का नजरिया दिया. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को करियर बदलने के लिए उन्होंने पटना के आर्यभट्ट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. पिछले 7 वर्षों से टीवी चैनल के जरिए रिपोर्टिंग फील्ड में लगातार सक्रिय हैं. Network 10 National News Channel से करियर की शुरुआत की. उसके बाद कई संस्थानों में काम किया. शिक्षा और राजनीति के साथ कृषि, महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर विशेष रूचि रखते हैं. पत्रकारिता की बारीकियों को सीखा और ग्राउंड जीरो पर रहकर जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. वर्तमान में Prabhat Khabar के माध्यम से बिहार की खबरों को एक नया आयाम दे रहे हैं. वे बिहार की राजनीति के साथ-साथ देश की सियासी हलचलों पर भी पैनी नजर रखते हैं. अपने शानदार करियर में उन्होंने ​बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री जब वह उप मुख्यमंत्री थे तब इंटरव्यू किया. इसके साथ कैबिनेट के अधिकांश प्रमुख मंत्रियों का विशेष इंटरव्यू किया है. ​बिहार के शीर्ष नेताओं और नौकरशाहों को बहुत करीब से देखा, समझा और उनकी नीतियों का निष्पक्ष विश्लेषण किया. ​जटिल राजनीतिक घटनाक्रमों को बेहद सरल भाषा में जनता के सामने पेश किया है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >