Gopalganj News: गोरखपुर जा रही स्कॉर्पियो पलटी, एक युवक की मौत

Gopalganj News: मांझा थाना क्षेत्र के कोइनी मस्जिद के समीप हुआ भीषण हादसा,एक की मौत पांच अन्य गंभीर घायल

Gopalganj News: (मनीष राज) गोपालगंज जिले के मांझा थाना क्षेत्र में मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा कोइनी मस्जिद के समीप उस समय हुआ, जब गोरखपुर जा रही एक स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई.

बीमार साले से मिलने जा रहे थे युवक

मिली जानकारी के अनुसार दरभंगा जिले के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के पुरानी मुहल्ला निवासी आरजू (29), उस्मान गनी (30), मोहम्मद अब्दुल नासिर, मनिहास निवासी मोहम्मद सरफराज अंसारी (26) तथा बीघो राज टोली निवासी मोहम्मद अब्दुल्ला शेख (31) सहित अन्य साथी स्कॉर्पियो से गोरखपुर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि उस्मान गनी के साले की तबीयत खराब थी, जिनसे मिलने के लिए सभी दोस्त साथ निकले थे.

हादसे के बाद मची अफरा-तफरी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अचानक चालक का नियंत्रण खो बैठी और सड़क किनारे पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

घटना के बाद स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पताल गोपालगंज पहुंचाया गया.

इलाज के दौरान युवक ने तोड़ा दम

सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मोहम्मद अब्दुल्ला शेख की मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं अन्य पांच घायलों का इलाज जारी है, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद इलाके में देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही.

Also Read: औरंगाबाद में आज : मौसम का मिजाज, OPD में डॉक्टरों से मिलने का सही समय, मंडी का भाव, फल-सब्जी की कीमत सारी जानकारी एक क्लिक पर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >