Bihar prohibition: बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब सेवन से जुड़े मामले सामने आ रहे हैं. कुचायकोट थाना क्षेत्र की सासामुसा पंचायत के चौकीदार गोबिंद कुमार का कथित तौर पर शराब के नशे में होने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गयी है. लोग इस वीडियो को विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा कर रहे हैं और मामले में कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
सड़क किनारे नशे की हालत में दिखने का दावा
वायरल वीडियो में चौकीदार को सड़क किनारे कथित रूप से नशे की हालत में देखा जा रहा है. वीडियो में कुछ लोग उसे सड़क के किनारे करते हुए दिखाई दे रहे हैं. हालांकि, प्रभात खबर वायरल वीडियो की सत्यता या उसमें किए जा रहे दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है.
स्थानीय लोगों ने की निष्पक्ष जांच की मांग
वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है. लोगों का कहना है कि कानून-व्यवस्था से जुड़े कर्मियों से अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ काम करने की अपेक्षा रहती है. ऐसे में वायरल वीडियो की सच्चाई सामने आनी चाहिए. यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए.
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
इधर, कुचायकोट थाना पुलिस को वायरल वीडियो की जानकारी मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गयी है. पुलिस वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाई दे रहे व्यक्ति के संबंध में जानकारी जुटा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी. यदि जांच में शराब सेवन या किसी अन्य प्रकार की लापरवाही की पुष्टि होती है, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.
इसे भी पढ़ें: भरत तिवारी मामले पर बोले सीएम सम्राट चौधरी, कहा- मैं किसी जाति या धर्म का विरोधी नहीं, सुशासन का समर्थक हूं
