बिहार के गोपालगंज में देश का आधुनिक लिथियम-आयन बैटरी प्लांट बनेगा, 87.55 करोड़ का निवेश, 2027 से प्रोडक्शन

Gopalganj Lithium Battery Plant: गोपालगंज के हथुआ औद्योगिक क्षेत्र (फेज-3) में 87.55 करोड़ रुपये की लागत से लिथियम-आयन बैटरी निर्माण एवं असेंबली प्लांट स्थापित होगा. 2027 से उत्पादन शुरू होने का लक्ष्य है. परियोजना से जिले में रोजगार और औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा.

Gopalganj Lithium Battery Plant: गोपालगंज जिले के औद्योगिक विकास को नई गति देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. हथुआ औद्योगिक क्षेत्र (फेज-3) में 87.55 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक लिथियम-आयन बैटरी निर्माण एवं असेंबली प्लांट स्थापित किया जाएगा. इस परियोजना को श्री शिरडी साइनाथ पावर इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड विकसित करेगी.

बियाडा ने आवंटित की 5.06 एकड़ भूमि

बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (बियाडा) ने परियोजना के लिए 5.06 एकड़ भूमि आवंटित कर दी है. संयंत्र का निर्माण चार चरणों में किया जाएगा और वर्ष 2027 से उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है.

सांकेतिक तस्वीर

प्रतिदिन बनेंगी 5,000 से अधिक बैटरियां

परियोजना पूरी क्षमता से शुरू होने के बाद प्लांट में प्रतिदिन 5,000 से अधिक लिथियम-आयन बैटरियों का निर्माण किया जाएगा. यहां अत्याधुनिक विनिर्माण तकनीक, एडवांस ऑटोमेशन, बैटरी पैक असेंबली और उच्च गुणवत्ता परीक्षण की सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिससे उत्पादन की गुणवत्ता और दक्षता सुनिश्चित होगी.

सांकेतिक तस्वीर

रोजगार और निवेश को मिलेगा बढ़ावा

इस परियोजना से गोपालगंज में औद्योगिक निवेश को नई रफ्तार मिलेगी. साथ ही सहायक उद्योगों के विकास को भी बढ़ावा मिलेगा. स्थानीय युवाओं के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है.

उद्योग मंत्री ने क्या कहा?

उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि राज्य सरकार की 'इन्वेस्ट बिहार' पहल के तहत औद्योगिक आधारभूत संरचना को लगातार मजबूत किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि गोपालगंज में प्रस्तावित यह लिथियम-आयन बैटरी प्लांट बिहार को स्वच्छ ऊर्जा, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और उन्नत विनिर्माण के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा.

Also Read: बिहार में इन दो जिलों के बीच बनेगा नया नेशनल हाइवे, केंद्र से मिली मंजूरी, जल्द रफ्तार भरेंगी गाड़ियां



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish raj

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >