Gopalganj News: डीएम समीर सौरभ ने सोमवार को मंडल कारा चनावे का निरीक्षण किया. इस दौरान कारा परिसर में बंदी दरबार का आयोजन किया गया. डीएम ने बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली. बंदी दरबार में बंदियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को डीएम के समक्ष रखा.
बंदियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना
बंदियों ने अपनी समस्याओं और जरूरतों से डीएम को अवगत कराया. डीएम ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और संबंधित पदाधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने कारा प्रशासन को बंदियों की समस्याओं के समाधान के लिए संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य करने को कहा.
मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता
डीएम समीर सौरभ ने कहा कि कारा में निरुद्ध बंदियों को निर्धारित नियमों के अनुरूप सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है. उन्होंने बंदियों के साथ मानवीय और संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया.
कारा प्रशासन को दिए आवश्यक निर्देश
निरीक्षण के दौरान डीएम ने कारा प्रशासन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि बंदियों की समस्याओं को निर्धारित प्रक्रिया के तहत गंभीरता से लिया जाए और जिन मामलों का समाधान संभव है, उनका समय पर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए.
इस अवसर पर मंडल कारा चनावे के अधीक्षक सहित कारा प्रशासन के पदाधिकारी और कर्मी तथा बड़ी संख्या में बंदी उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें:सावन की तीसरी सोमवारी पर बाबा हरिहरनाथ पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा, लखीसराय हादसे के बाद सुरक्षा कड़ी
