श्रावणी मेले के बीच मंगलपुर-बेतिया गंडक पुल पर आज वाहनों की आवाजाही बंद, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

Gopalganj News : श्रावणी मेले के दौरान गोपालगंज-बेतिया गंडक पुल पर वाहनों का परिचालन अस्थायी रूप से बंद। श्रद्धालुओं के लिए वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करना अनिवार्य है।

Gopalganj News : श्रावणी मेले के दौरान अरेराज शिवालय में जलाभिषेक के लिए जाने वाले कांवरियों और अन्य यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है. गोपालगंज और पश्चिम चंपारण को जोड़ने वाले मंगलपुर-बेतिया गंडक पुल पर गुरुवार को अस्थायी रूप से वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी गई है. प्रशासन के इस निर्णय से हजारों श्रद्धालुओं की यात्रा प्रभावित हो सकती है. ऐसे में यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना होगा.

निर्माण कार्य के कारण लिया गया निर्णय

श्रावणी मेले की शुरुआत के साथ ही अरेराज शिवालय में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है. इसी बीच गंडक नदी पर बने इस महत्वपूर्ण पुल पर निर्माण कार्य चल रहा है. निर्माण कार्य को सुरक्षित और सुचारु रूप से पूरा कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने पुल पर अस्थायी रूप से वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने का निर्णय लिया है.

सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा परिचालन बंद

जिलाधिकारी समीर सौरभ ने बताया कि निर्माण एजेंसी के अनुरोध पर यह निर्णय लिया गया है. उन्होंने कहा कि सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह रोक रहेगी. इस दौरान निर्माण कार्य बिना किसी बाधा के पूरा किया जाएगा और संभावित दुर्घटनाओं से भी बचाव होगा.

वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील

जिला प्रशासन ने कांवरियों और आम यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपने रूट की जानकारी अवश्य प्राप्त करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें. साथ ही पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े.

Also Read : हाजीपुर में युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, घर के बाहर मोबाइल देख रहे युवक को मारी दो गोलियां



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनीष राज

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >