संपत्ति विवाद में मारपीट, दंपती सहित चार घायल

गोपालगंज. नगर थाना क्षेत्र के सुकुलवा गांव में रविवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें एक दंपती सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.

गोपालगंज. नगर थाना क्षेत्र के सुकुलवा गांव में रविवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें एक दंपती सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में उसी गांव के झूलन साह और उनकी पत्नी रानी देवी हैं. पीड़ित झूलन साह ने बताया कि अपने बड़े भाई भूलन साह से पूर्व से ही जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. रविवार को इसी विवाद को लेकर कहासुनी हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गयी. आरोप है कि भूलन साह और उनके परिवार ने पहले गाली-गलौज की और जब झूलन साह ने विरोध किया, तो उन पर लाठी-डंडे और रॉड से हमला कर दिया गया. बीच-बचाव करने आयी झूलन साह की पत्नी रानी देवी भी मारपीट में घायल हो गयीं. वहीं, दूसरे पक्ष से भूलन साह और लल्लू साह को भी चोटें आयी हैं. घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. नगर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर ने बताया कि अभी तक किसी पक्ष से आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने के बाद उचित कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SHARWAN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >