छिनतई मामले में घायल पूर्व पार्षद अनिल गिरि की मौत, परिवार में मचा कोहराम

गोपालगंज. नगर थाना क्षेत्र में आठ सितंबर को हुई लूटपाट की घटना ने एक परिवार की खुशियां छीन ली. पूर्व पार्षद और व्यवसायी अनिल गिरि की गोरखपुर में इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गयी.

गोपालगंज. नगर थाना क्षेत्र में आठ सितंबर को हुई लूटपाट की घटना ने एक परिवार की खुशियां छीन ली. पूर्व पार्षद और व्यवसायी अनिल गिरि की गोरखपुर में इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, अनिल गिरि शहर के सोना गार्मेंट्स और एक खिलौना दुकान चलाते थे. आठ सितंबर की शाम वह बाजार से घर लौट रहे थे, तभी थाना चौक के समिप बाइक सवार बदमाशों ने उनकी चेन छीनने की कोशिश की. विरोध करने पर बदमाशों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल अनिल गिरि को पहले सदर अस्पताल ले जाया गया, फिर स्थिति बिगड़ने पर डाॅक्टराें ने उन्हें गोरखपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. मृतक के परिवार में पत्नी आशा देवी, पुत्र तुषार गिरि जो वर्तमान में बिजनेस संभाल रहे हैं, और तीन बेटियां हैं. इनमें से दो की शादी हो चुकी है, जबकि एक बेटी अभी पढ़ाई कर रही है. पिता की मौत की खबर सुनते ही परिवार और क्षेत्र में कोहराम मच गया. व्यापारिक समुदाय ने भी घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया. इधर, नगर थाना अध्यक्ष ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और आरोपितों की पहचान की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GOVIND KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >