कटेया. स्थानीय थाना क्षेत्र के गिरधर पोईया गांव में एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. इस संबंध में पीड़िता के आवेदन पर थाने में छह लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार मनोज यादव की पत्नी सरोज देवी ने आरोप लगाया है कि वह अपने घर पर बच्चों के साथ घरेलू कार्य कर रही थी, इसी दौरान गांव के ही कुणाल कुमार सहित छह लोग लाठी-डंडे से लैस होकर उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे. पीड़िता ने जब गाली देने का विरोध किया, तो आरोप है कि कुणाल कुमार ने लाठी से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गयी. घटना के बाद गांव के लोगों ने आनन-फानन में घायल महिला को इलाज के लिए पंचदेवरी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार कराया गया. इधर, पुलिस ने पीड़िता के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और घटना की छानबीन में जुट गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
