चुनाव से पहले JDU विधायक पर FIR दर्ज, फर्जी दस्तावेज और धमकी देकर जमीन कब्जे का आरोप

Bihar News: गोपालगंज के कुचायकोट थाना में जदयू विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय, उनके भाई और एक अन्य व्यक्ति पर जमीन कब्जे की कोशिश का आरोप लगा है. मीरगंज निवासी जितेंद्र कुमार राय ने एफआईआर दर्ज कराते हुए कहा है कि विधायक और उनके सहयोगी जबरन खेती योग्य जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं.

Bihar News: बिहार के गोपालगंज जिले में जदयू विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय एक बार फिर विवादों में हैं. कुचायकोट थाना क्षेत्र में उनके खिलाफ जमीन पर अवैध कब्जा करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. एफआईआर में उनके साथ उनके भाई सतीश पांडेय और एक अन्य व्यक्ति भोला पांडेय का भी नाम शामिल है.

शिकायत मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमराव गांव निवासी जितेंद्र कुमार राय द्वारा दर्ज कराई गई है. उन्होंने आरोप लगाया है कि विधायक और उनके सहयोगी मुजफ्फरपुर निवासी किरण सिन्हा की जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं. यह जमीन बेलवा गांव में स्थित है, जो कि कुचायकोट थाना के अंतर्गत आता है.

हथियारों के साथ पहुंचे थे लोग

जितेंद्र राय के अनुसार, विवादित जमीन खाता संख्या 38, खेसरा संख्या 513 में दर्ज है और इसका कुल रकबा 16 एकड़ 93 डिसमिल है. उन्होंने बताया कि वे वर्षों से इस जमीन पर खेती करते आ रहे हैं. मामला तब गंभीर हो गया जब बीते वर्ष 4 अगस्त को खेत की जुताई के दौरान कुछ लोग हथियारों के साथ वहां पहुंचे और धमकी देकर उन्हें काम रोकने को कहा.

इस संबंध में कुचायकोट थाना में कांड संख्या 208/25 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस अधीक्षक (एसपी) अवधेश दीक्षित ने बताया कि आरोपों को गंभीरता से लिया जा रहा है और जांच शुरू कर दी गई है.

मामले में एसपी ने क्या कहा?

एसपी ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और यदि आरोप सिद्ध होते हैं तो विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी. वहीं, विधायक अमरेंद्र पांडेय की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. इस प्रकरण ने राजनीतिक हलकों में भी हलचल मचा दी है. विपक्षी दलों ने आरोप लगाया है कि सत्ता पक्ष से जुड़े जनप्रतिनिधि कानून को ताक पर रखकर मनमानी कर रहे हैं.

Also Read: बिहार में बनेगा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, टर्मिनल के लिए 116 एकड़ जमीन तय, पीएम मोदी करेंगे शिलान्यास

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >