बिहार में फिल्म निर्माण की संभावनाओं पर चर्चा, स्थानीय कलाकारों को मंच देने पर जोर

गोपालगंज में हुई कलाकार गोष्ठी में बिहार में फिल्म निर्माण की अपार संभावनाओं पर चर्चा की गई. स्थानीय कलाकारों को मंच देने और क्षेत्रीय सिनेमा को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया ताकि वे राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकें.

Gopalganj News : प्रबुद्ध एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउस के तत्वावधान में नेचुआ जलालपुर स्थित ऐतिहासिक शिव कुंड भाटा परिसर में कलाकार गोष्ठी का आयोजन किया गया. अध्यक्षता इंडियन फिल्म मेकर एसोसिएशन, मुंबई के बिहार चैप्टर के स्टेट प्रेसिडेंट डॉ. श्रीप्रकाश बरनवाल ने की. गोष्ठी में बिहार में क्षेत्रीय फिल्मों के निर्माण, स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने और फिल्म निर्माण के क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं पर चर्चा की गयी.

बिहार में फिल्म निर्माण की संभावनाओं पर चर्चा

गोष्ठी में कलाकारों और वक्ताओं ने कहा कि बिहार में कला और सिनेमा के क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है. राज्य में फिल्म निर्माण के लिए कई संभावनाएं मौजूद हैं. डॉ. वंदना शर्मा, दीपक राय, धनंजय चौबे और सोना तिवारी ने कहा कि स्थानीय कलाकारों को उचित अवसर और मार्गदर्शन मिले, तो वे राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं.

स्थानीय कलाकारों को मंच देने पर जोर

प्रबुद्ध एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउस की सचिव सुधा तिवारी ने कहा कि इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य स्थानीय कलाकारों को मंच उपलब्ध कराना और क्षेत्र में फिल्म निर्माण की गतिविधियों को बढ़ावा देना है. उन्होंने कहा कि कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ फिल्म निर्माण से जुड़े विभिन्न पहलुओं को समझने का अवसर भी मिलना चाहिए.

कलाकारों ने साझा किये अपने अनुभव और सुझाव

गोष्ठी में कलाकारों और कला क्षेत्र से जुड़े लोगों ने फिल्म निर्माण को लेकर अपने विचार और सुझाव रखे. क्षेत्रीय फिल्मों के माध्यम से स्थानीय भाषा, संस्कृति और प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के विषय पर भी चर्चा हुई. उपस्थित कलाकारों ने बिहार में फिल्म निर्माण से जुड़े अवसरों को बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजनों को उपयोगी बताया.

बैठक करते कलाकार | Prabhat Khabar Network

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजेश पांडेय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >