उचकागांव के तुलसिया गांव में सड़क से हटाया गया अतिक्रमण

उचकागांव. स्थानीय थाना क्षेत्र के तुलसिया गांव में बुधवार को सड़क की जमीन पर किये गये अतिक्रमण को प्रशासन ने सख्ती से हटवाया.

उचकागांव. स्थानीय थाना क्षेत्र के तुलसिया गांव में बुधवार को सड़क की जमीन पर किये गये अतिक्रमण को प्रशासन ने सख्ती से हटवाया. सीओ विकेश कुमार ने पुलिस बल की उपस्थिति में जेसीबी मशीन के माध्यम से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की. जानकारी के अनुसार, तुलसिया गांव में वकील चौधरी और बाला यादव के बीच रास्ते की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. इस संबंध में वकील चौधरी द्वारा सड़क की भूमि की पैमाइश कराने को लेकर सीओ को आवेदन दिया गया था. आवेदन के आलोक में करायी गयी पैमाइश में यह स्पष्ट हुआ कि गांव के छह लोगों द्वारा सड़क की जमीन पर करकट, बखार, नाद, खूंटा, गुमटी आदि रखकर अतिक्रमण किया गया है. पैमाइश के बाद अंचल कार्यालय की ओर से अतिक्रमण वाद दर्ज करते हुए संबंधित लोगों को पूर्व में नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया था, लेकिन तय समय सीमा के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया. इसके बाद बुधवार को प्रशासन ने बल प्रयोग कर अतिक्रमण हटवाया. कार्रवाई के दौरान सीओ के अलावा थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार, बीएओ गौरव कुमार वरुण, सीआइ ब्रजकिशोर प्रसाद कुशवाहा, अमीन समरजीत कुमार सहित कई पुलिस पदाधिकारी और जवान मौके पर मौजूद रहे. अतिक्रमणकारियों के आक्रोश के बीच भी भारी पुलिस बल की तैनाती से विधि-व्यवस्था बनी रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >