गोपालगंज में चोरों का तांडव! बैकुंठपुर में उड़ा ले गए 2.5 किमी बिजली तार, सूखे की कगार पर किसानों की फसल

Electricity wire theft in Baikunthpur: बैकुंठपुर में चोरों ने बिजली कंपनी के करीब ढाई किलोमीटर विद्युत तार चोरी कर लिए हैं, जिससे गम्हारी-बैकुंठपुर के बीच बिजली आपूर्ति ठप हो गई है. इससे किसानों की सिंचाई और घरेलू उपयोग प्रभावित हो रहा है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Electricity wire theft in Baikunthpur: (मनीष राज) बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में चोरों ने बिजली कंपनी की करीब ढाई किलोमीटर विद्युत तार चोरी कर ली. तार चोरी होने के बाद गम्हारी-बैकुंठपुर के बीच बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है. इससे कृषि फीडर के साथ घरेलू उपयोग के लिए बिछाई गई अलग विद्युत लाइन की आपूर्ति भी ठप हो गई है. बिजली आपूर्ति बाधित होने से खासकर किसानों की परेशानी बढ़ गई है.

घटना को लेकर कंस्ट्रक्शन कंपनी के इंजीनियर राकेश कुमार सिंह ने बैकुंठपुर थाने में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने और कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

निरीक्षण के दौरान गायब मिली विद्युत तार

पुलिस को दिए आवेदन में इंजीनियर राकेश कुमार सिंह ने बताया कि छह अगस्त को वे बिजली लाइन का निरीक्षण करने के लिए क्षेत्र में गए थे. निरीक्षण के दौरान गम्हारी से बैकुंठपुर के बीच करीब ढाई किलोमीटर विद्युत तार गायब मिली.

तार गायब मिलने के बाद उन्होंने इसकी जानकारी संबंधित विभाग के अधिकारियों को दी. इसके बाद बैकुंठपुर थाने में लिखित आवेदन देकर मामले में प्राथमिकी दर्ज करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई.

बिहार की अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

कृषि फीडर बंद होने से सिंचाई प्रभावित

विद्युत तार चोरी होने के कारण गम्हारी-बैकुंठपुर के बीच बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है. कृषि फीडर की आपूर्ति बंद होने से किसानों को खेतों की सिंचाई करने में परेशानी हो रही है. बिजली के भरोसे सिंचाई करने वाले किसानों की मुश्किलें खास तौर पर बढ़ गई हैं.

वहीं घरेलू लाइन से बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण क्षेत्र के घरेलू उपभोक्ताओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की है.

तार चोरों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने प्राप्त आवेदन के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. तार चोरी करने वाले आरोपितों की पहचान के लिए पुलिस आसपास के इलाकों में भी जानकारी जुटा रही है. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि विद्युत तार कब और कैसे चोरी की गई.

पुलिस के अनुसार जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: बिहार के 18 शहरों के लिए चलाई जायेंगी बसें, पटना से किशनगंज तक पहुंचना होगा बेहद आसान, जानिए प्लानिंग


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.

विशेषज्ञता

विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.

शिक्षा

विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >