जमीन के टुकड़े के लिए बुजुर्ग पर चाकू से हमला, सिर और पेट में गंभीर चोट, सदर अस्पताल में भर्ती

Gopalganj News : गोपालगंज के जादोपुर में जमीन विवाद को लेकर बुजुर्ग पर चाकू से हमला, हालत गंभीर। पुलिस मामले की जांच में जुटी, आरोपियों की तलाश जारी।

Gopalganj News : जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र के सिंहोरवा गांव में जमीन विवाद को लेकर 66 वर्षीय बुजुर्ग पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. घायल की पहचान नबी मियां, पिता स्वर्गीय इस्माइल मियां के रूप में हुई है. घटना के बाद परिजनों ने उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है.

जमीन पर मिट्टी गिराने का विरोध करने पर हुआ हमला

बताया जाता है कि नबी मियां की जमीन पर कुछ लोग जबरन मिट्टी गिरा रहे थे. उन्होंने इसका विरोध करते हुए मिट्टी गिराने से मना किया. इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया. आरोप है कि रुस्तम आलम और आजाद अली ने मिलकर उन पर चाकू से हमला कर दिया. हमले में उनके सिर और पेट पर गंभीर चोटें आई हैं.

एक दिन पहले हुई थी जमीन की नापी

स्थानीय लोगों के अनुसार, जिस जमीन को लेकर विवाद हुआ, उसकी एक दिन पहले ही नापी कराई गई थी. इसके बावजूद मामला शांत होने के बजाय हिंसक हो गया और बुजुर्ग पर जानलेवा हमला कर दिया गया.

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

घटना की सूचना मिलते ही जादोपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

अस्पताल में चल रहा इलाज

घायल नबी मियां का सदर अस्पताल में इलाज जारी है. चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है. वहीं घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

Also Read : इमामगंज में 35 वर्षीय युवक की हत्या से सनसनी, पूछताछ के लिए एक युवक हिरासत में



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish Raj

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >