गोपालगंज रेलवे स्टेशन पर बुजुर्ग ने फांसी लगा कर की आत्महत्या, मौके पर पहुंची जीआरपी

थावे. पूर्वोत्तर रेलवे के थावे–छपरा रेलखंड पर बुधवार को एक दर्दनाक घटना सामने आयी, जब गोपालगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर 65 वर्षीय एक बुजुर्ग ने गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

थावे. पूर्वोत्तर रेलवे के थावे–छपरा रेलखंड पर बुधवार को एक दर्दनाक घटना सामने आयी, जब गोपालगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर 65 वर्षीय एक बुजुर्ग ने गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी थानाध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस दल मौके पर पहुंचा और लटकते हुए शव को नीचे उतारा. मृतक की पहचान मांझा थाना क्षेत्र के पासरमा गांव निवासी गजाधर मांझी के रूप में हुई है, जो मानसिक रूप से विक्षिप्त बताये जा रहे हैं. परिजनों ने बताया कि मंगलवार की देर शाम वे घर से बिना बताये निकल गये थे, जिसके बाद उनका कोई पता नहीं चल सका. बुधवार की सुबह सूचना मिली कि गोपालगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर एक व्यक्ति का शव गमछे से लटका मिला है. घटना की सूचना पर रेलवे स्टेशन पर लोगों की भीड़ जुट गयी. जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. वहीं, घटना की गंभीरता को देखते हुए दो सदस्यीय जिला एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से वैज्ञानिक जांच के लिए नमूने एकत्र किये. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GOVIND KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >