गोपालगंज में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा, डीएम ने गुणवत्ता सुधार पर दिया जोर

गोपालगंज में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक हुई, जिसमें डीएम समीर सौरभ ने विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति जांची. टीबी, डेंगू पर विशेष ध्यान देते हुए अधिकारियों को सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के सख्त निर्देश दिए गए.

Gopalganj News: गोपालगंज जिले के समाहरणालय सभा कक्ष में शनिवार को जिला पदाधिकारी समीर सौरभ की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की एक महत्वपूर्ण मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने और सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने का सख्त निर्देश दिया.

अधिकारियों की रही मौजूदगी

गोपालगंज की इस उच्चस्तरीय बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त गौरव कुमार, सिविल सर्जन, जिला कार्यक्रम प्रबंधक धीरज कुमार समेत सभी प्रखंडों के चिकित्सा पदाधिकारी, स्वास्थ्य प्रबंधक और अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे. इस दौरान जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने और आम जनता को बेहतर इलाज मुहैया कराने के लिए कई अहम बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई.

टीबी और डेंगू पर समीक्षा

गोपालगंज में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम, मिशन 100 दिवस टीबी मुक्त भारत अभियान, डेंगू-चिकनगुनिया नियंत्रण, भव्य पोर्टल, एचएमआईएस, नियमित टीकाकरण, एनसीडी और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की प्रगति जांची गई. डीएम ने टीबी मरीजों की अधिक से अधिक स्क्रीनिंग कर पोर्टल पर समय पर प्रविष्टि करने और उनके लंबित सरकारी भुगतान को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया.

अस्पतालों की रैंकिंग की जांच

गोपालगंज के डीएम ने डेंगू और चिकनगुनिया के बढ़ते खतरे को देखते हुए अस्पतालों में जरूरी दवाओं, जांच किट, मच्छरदानी, फॉगिंग और साफ-सफाई की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा. इसके साथ ही भव्य पोर्टल के तहत अस्पतालों की रैंकिंग, मरीजों के वाइटल रिकॉर्ड, औसत प्रतीक्षा समय और बायो मेडिकल वेस्ट प्रबंधन की समीक्षा कर बेहतर प्रदर्शन करने वालों की सराहना की गई.

शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश

गोपालगंज में एचएमआईएस समीक्षा के दौरान मातृ-शिशु स्वास्थ्य संकेतकों पर विशेष जोर देते हुए सभी प्रखंडों को शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने का निर्देश दिया गया. डीएम समीर सौरभ ने दोटूक शब्दों में कहा कि सरकार की सभी स्वास्थ्य योजनाओं का सीधा लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक समय पर पहुंचाना सभी स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों की सामूहिक जिम्मेदारी है.

Also Read: गोपालगंज: खेत में उतरकर किसानों को सिखाए धान रोपनी के गुर, वैज्ञानिक खेती पर दिया जोर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish Raj

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >