गोपालगंज के उचकागांव में डीएम ने जीविका के सिलाई केंद्र का किया औचक निरीक्षण

डीएम समीर सौरभ ने उचकागांव प्रखंड के साथी गांव में जीविका द्वारा संचालित सिलाई केंद्र का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने जीविका दीदियों द्वारा आंगनबाड़ी बच्चों के लिए तैयार किए जा रहे कपड़ों की गुणवत्ता जांची और बाजार की मांग के अनुसार उत्पादन बढ़ाने का सुझाव दिया.

Jeevika Sewing Center: उचकागांव प्रखंड के साथी गांव में डीएम समीर सौरभ ने ‘यश एंटरप्राइजेज’ के बैनर तले जीविका द्वारा संचालित सिलाई केंद्र का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान डीएम ने जीविका दीदियों द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों के लिए तैयार किए जा रहे कपड़ों और अन्य वस्त्रों की गुणवत्ता को बारीकी से परखा.

बाजार की मांग के अनुसार उत्पादन बढ़ाने का सुझाव

डीएम ने केंद्र की संचालिका रूपमाला कुमारी को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत शुरू किए गए सिलाई केंद्र का विस्तार बाजार की मांग और गुणवत्ता को ध्यान में रखकर किया जाए. उन्होंने कहा कि व्यावसायिक सफलता के लिए बाजार की जरूरत के अनुसार नियमित उत्पादन जरूरी है. डीएम ने सिलाई केंद्र की प्रगति के लिए प्रशासनिक स्तर से हर संभव सहयोग उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया.

स्थानीय महिलाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल

प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार पंडित ने बताया कि स्थानीय महिलाओं को रोजगार से जोड़कर उन्हें स्वावलंबी बनाने के लिए प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है. इस सिलाई केंद्र के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों, मध्य विद्यालयों के विद्यार्थियों और पंचायत स्वच्छता कर्मियों के लिए पोशाक तैयार कर उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है.

डीएम को अंगवस्त्र और गुलदस्ता देकर किया सम्मानित

निरीक्षण के दौरान सिलाई केंद्र की संचालिका ने डीएम समीर सौरभ को अंगवस्त्र और गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया. मौके पर जीविका की बीपीएम नेहा कुमारी, एरिया कोऑर्डिनेटर संदीप कुमार, आकांक्षी प्रखंड फेलो अंजलि तिवारी, सरपंच टोडरमल राम, मुखिया सुरेंद्र राम समेत कई जीविका कर्मी मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें:भोजपुर के नए SP अवधेश दीक्षित क्यों हैं चर्चा में? जानिए IPS काम्या मिश्रा से उनकी खास प्रेम कहानी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रशांत पाठक

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >