डीएम बने निक्षय मित्र, टीबी मरीजों को बांटे पौष्टिक आहार किट

गोपालगंज डीएम समीर सौरभ ने निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों को पौष्टिक आहार किट बांटी और उन्हें नियमित दवा लेने के साथ ही स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया।

Gopalganj News : टीबी मुक्त भारत अभियान को गति देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी समीर सौरभ सोमवार को निक्षय मित्र बनकर सदर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में टीबी मरीजों के घर पहुंचे. उन्होंने मरीजों को पौष्टिक आहार किट वितरित की और नियमित दवा के साथ संतुलित एवं पौष्टिक भोजन लेने की सलाह दी. डीएम समीर सौरभ ने कहा कि टीबी पूरी तरह ठीक होने वाली बीमारी है, यदि मरीज समय पर दवा लें और डॉक्टरो के निर्देशों का पालन करें. उन्होंने मरीजों से इलाज बीच में नहीं छोड़ने तथा परिजनों से उपचार में सहयोग करने की अपील की. उन्होंने समाज के सक्षम लोगों, स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों से निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों की मदद करने का आह्वान किया. कहा कि पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने से मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने में मदद मिलेगी और टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को हासिल करने में सामाजिक सहभागिता महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में टीबी मरीजों की पहचान, जांच और उपचार का कार्य लगातार चल रहा है. मरीजों को सरकार की ओर से निःशुल्क दवा उपलब्ध कराई जा रही है तथा उनकी नियमित निगरानी भी की जा रही है. इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Manish Raj

Published by: Yuvraj Ratan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >